Sport : SA VS AUS का दूसरा टेस्ट अगर बारिश में धुला, WTC प्वॉइंट्स टेबल पर पड़ेगा असर, टीम इंडिया को मिल सकता है फायदा #INA

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की रेस अब रोमांचक होती जा रही है. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, न्यूजीलैंड सहित कई टीमें अभी भी फाइनल की रेस में बरकरार हैं. ऐसे में हर एक टेस्ट मैच फाइनल की रेस को और रोमांचक बना रहा है. इस वक्त साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जो WTC के अंतर्गत आती है. सीरीज का पहला मैच तो ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली.

लेकिन, ग्केबेर्हा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है और अगर ऐसे ही आगे भी बारिश हुई, तो मैच ड्रॉ हो सकता है. अब सवाल उठता है कि यदि साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच बारिश के कारण धुल जाता है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में क्या असर पड़ेगा? इतना ही नहीं जानकारी के लिए बता दें कि इस ड्रॉ से कहीं न कहीं टीम इंडिया को फायदा भी हो सकता है.

क्या आगे भी होगी मैच में बारिश?

ग्केबेर्हा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का मजा बारिश ने खराब कर रखा है. दो दिन में महज 43 ओवर का खेल ही हो सका है. अब फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि मंगलवार को भी ग्केबेर्हा में 49% बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे मैच पर फिर असर पड़ेगा. हालांकि, अच्छी बात ये भी है कि मैच के आखिरी दो दिन बारिश की संभावना काफी कम है, जिससे फैंस को एक्शन देखने को मिल सकता है.

20 अक्टूबर: तापमान 21 से 14 डिग्री, हवा 16 किमी प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 70%, बारिश की संभावना 49%

21 अक्टूबर: तापमान 23 से 15 डिग्री, हवा 32 किमी प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 56%, बारिश की संभावना 4%

22 अक्टूबर: तापमान 21 से 13 डिग्री, हवा 35 किमी प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 61%, बारिश की संभावना 7%

बारिश में धुला मैच तो क्या होगा?

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते ये मैच ड्रॉ पर खत्म हो सकता है. अब सवाल उठता है कि अगर मैच ड्रॉ हुआ, तो क्या होगा?

दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत मैच जीतने पर टीम को 12 अंक मिलते हैं और ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलते हैं. अब यदि मैच ड्रॉ होता है, तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों को ही 4-4 अंक मिलेंगे.

साउथ अफ्रीका को पड़ेगा असर

मैच ड्रॉ होने से ऑस्ट्रेलिया को तो कुछ खास असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टेबल टॉपर है और उसके पास 108 अंक और 81.82 PCT है. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर है. उसके पास 36 अंक और 60 PCT है. ड्रॉ होने पर साउथ अफ्रीका की टीम को 4 अंक तो मिल जाएंगे, लेकिन उसके PCT में गिरावट आएगी.

जी हां, ड्रॉ पर प्रोटियाज टीम को 4 अंक मिलेंगे, कुल खेले गए टेस्ट 6 हो जाएंगे और उपलब्ध अंक 72 हो जाएंगे. इसलिए नए PCT में नुकसान होगा. यानी बारिश के कारण टेस्ट ड्रॉ होने पर साउथ अफ्रीका का PCT 60% से घटकर 55.56% हो जाएगा.

WTC प्वॉइंट्स टेबल में फिलहाल कहां है टीम इंडिया

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम 5वें स्थान पर काबिज है. भारतीय टीम ने इस संस्करण में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, 4 मैच हारे हैं और 2 मैच ड्रॉ हुए हैं. इस तरह टीम इंडिया 68 अंक और 51.52 PCT के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है. वहीं, टेबल के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है, जिसने 10 मैच खेले हैं, 8 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. उनके पास 96 अंक हैं और उनका विनिंग प्रतिशत 81.82 है.

टीम इंडिया को हो सकता है फायदा?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ये संस्करण अब उस मोड़ पर है, जहां हर मैच टीमों को फाइनल की रेस के करीब या दूर ले जा रहा है. ऐसे में अब यदि साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ हो जाता है, तो अंक तालिका में नंबर-3 पर काबिज साउथ अफ्रीका की टीम का PCT 55.56 हो जाएगा. वहीं, टीम इंडिया का PCT 51.52 हैऐसे में टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड सीरीज में जीत दर्ज करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप-3 में शामिल हो जाएगी. बता दें, टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी.

मैच

तारीख

मुकाबला

वेन्यू

शहर

समय (IST)

पहला टेस्ट

19–23 नवंबर 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड

सेलो बेसिन रिजर्व

वेलिंगटन

सुबह 3:30 बजे

दूसरा टेस्ट

27 नवंबर–1 दिसंबर 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड

हेगले ओवल

क्राइस्टचर्च

सुबह 3:30 बजे

WTC प्वॉइंट्स टेबल पर डालिए नजर

स्थान

टीम

मैच

जीत

हार

ड्रॉ

अंक

जीत प्रतिशत (PCT)

1

ऑस्ट्रेलिया (AUS)

10

8

2

0

96

81.82%

2

न्यूजीलैंड (NZ)

6

4

1

1

52

72.22%

3

दक्षिण अफ्रीका (SA)

4

3

1

0

36

60.00%

4

बांग्लादेश (BAN)

6

3

2

1

40

55.56%

5

भारत (IND)

11

5

4

2

68

51.52%

6

इंग्लैंड (ENG)

16

7

8

1

74

38.54%

7

श्रीलंका (SL)

6

1

2

3

24

33.33%

8

वेस्टइंडीज (WI)

12

2

8

2

30

20.83%

9

पाकिस्तान (PAK)

9

2

7

0*

5

4.63%

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का गजब का दिखा क्रेज, T20I सीरीज शुरू होने से पहले ही SOLD OUT हुईं टिकट्स

SA VS AUS का दूसरा टेस्ट अगर बारिश में धुला, WTC प्वॉइंट्स टेबल पर पड़ेगा असर, टीम इंडिया को मिल सकता है फायदा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button