Sport : 110 पर गिरे 6 विकेट, फिर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जो किया देखते रह गई ऑस्ट्रेलिया, 167 रन बनाकर रचा इतिहास #INA

Temba Bavuma: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. गबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क मैदान पर कंगारू गेंदबाजों के सामने डटकर बल्लेबाजी करते हुए बावुमा ने 160 रनों की पारी खेल अभी नाबाद हैं और दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं. जब दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 97 रनों पर 5 विकेट खोकर गहरे संकट में फंसी थी, तब कप्तान ने 315 गेंदों का सामना कर 17 चौके और 1 छक्के की मदद से टीम को 382 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150+ रन बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टेम्बा बावुमा पहले ऐसे साउथ अफ्रीकी कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 150 या उससे अधिक रनों की पारी खेली है. उनसे पहले ग्रेम स्मिथ या फाफ डु प्लेसिस जैसे दिग्गज कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक तो बनाए, लेकिन कोई भी 150 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था. बावुमा की यह 160 रनों की पारी अब इतिहास में दर्ज हो चुकी है.

गबेरहा में शतक जड़ने वाले पहले प्रोटियाज कप्तान

टेम्बा बावुमा ने अपनी इस पारी से एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है. वे गबेरहा (पूर्व नाम पोर्ट एलिजाबेथ) के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बन गए हैं. इससे पहले साल 1992 में इस मैदान पर केपलर वेसेल्स ने भारत के खिलाफ बतौर कप्तान सर्वाधिक 95* रन बनाए थे, लेकिन वे शतक से चूक गए थे. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में टेम्बा बावुमा अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं. इस मैच की शुरुआत के समय बावुमा की उम्र 36 साल 154 दिन थी और इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले खास कप्तानों में शामिल

1960 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के बहुत कम कप्तान रहे हैं. टेम्बा बावुमा अब उन चुनिंदा दिग्गज कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के केवल 4 कप्तान ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कमाल कर पाए हैं.

• ग्रेम स्मिथ
• जैक कैलिस 
• फाफ डु प्लेसिस
• टेम्बा बावुमा

टेम्बा बावुमा आज के दौर में मुश्किल समय में अपनी टीम को संकट से बाहर निकालने वाले एक बेहतरीन कप्तान और सच्चे योद्धा साबित हुए हैं. जब भी टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ाती है, वह एक चट्टान की तरह क्रीज पर डट जाते हैं. ऑस्ट्रेलिया जैसी दुनिया की सबसे मजबूत और आक्रामक टीम के गेंदबाजी आक्रमण के सामने, दबाव के पलों में खेली गई उनकी यह ऐतिहासिक पारी बेहद खास है. यह शानदार पारी न सिर्फ उनके कप्तानी करियर को एक नई ऊंचाई पर ले जाती है, बल्कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के गौरवशाली इतिहास के सबसे सुनहरे पन्नों में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज रहेगी. 

110 पर गिरे 6 विकेट, फिर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जो किया देखते रह गई ऑस्ट्रेलिया, 167 रन बनाकर रचा इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button