Sport : LIVE टीवी पर क्यों रो पड़ीं टीम इंडिया की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर, असली वजह आई सामने #INA

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ओर से खेलते हुए बतौर खिलाड़ी तीसरे टी20 मुकाबले में रायपुर की पिच पर धमाकेदार पारी खेली. वो अपना शतक लगाने से रह गईं लेकिन उन्होंने नाबाद 91 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के लिए उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. इस अवार्ड को लेने के दौरान मैच प्रेजेंटेशन समाहरो में हरमनप्रीत कौर खुद पर काबू नहीं कर पाईं और वो लाइव टीवी पर रो पड़ीं. पूर्व कप्तान की आंखों में साफ तौप पर आंसू देखे गए और वो तुरंत ही वहां से माइक छोड़कर चली गईं.
उनके रोने का वीडियो भी खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हरमनप्रीत कौर भावुक नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर साफ तौर से दर्द देखा जा सकता है. उनके फैंस को उनका ऐसा रूप पसंद नहीं आया, क्योंकि वो अपनी पसंदीदा महिला क्रिकेट हरमनप्रीत कौर को ऐसे रोता हुआ देखते हुए काफी दुखी हैं. लेकिन अभी भी कुछ फैंस हरमनप्रीत कौर के लाइव टीवी पर मैच के बाद रोने की असली वजह जानना चाह रहे हैं, तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
knowing how badass tough harman is, watching her break down like this just shows what all she’s actually going thru, hope you pull thru all this gurl! pic.twitter.com/n0umC975R6
— Sneहाहाहा (@__Sn_e_ha__) October 20, 2026
दरअसल, इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने 41 बॉल का सामना किया और टीम के लिए 10 चौके और 5 छक्के लगाए और नाबाद 91 रनों की पारी खेली. इस इनिंग्स के दौरान हरमनप्रीत कौर का स्ट्राइक रेट 221.95 का रहा, इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. जब वो अवार्ड लेने गईं तो वो बात करते-करते भावुक हो गईं. इसेक बाद हरमन कोच का नाम लेते ही रो पड़ीं.
Sit back and enjoy 🍿
🎥 Harmanpreet Kaur special in Raipur!
Scorecard ▶️ https://t.co/JQfrsq5B2K#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/EuKMqBF0Ri
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
हरमप्रीत कौर ने खुद दिया बड़ा जवाब
हरमनप्रीत कौर से जब पूछा गया कि, इस पारी का उनके लिए क्या मतलब था. तो उन्होंने कहा कि, मैंने बीच में खूब एन्जॉय किया. मैं इसी के लिए हूं. मैं बस अपनी बैटिंग एन्जॉय करना चाहती हूं और अच्छा हुआ कि वो रन आए. पहली बॉल पर जब मैंने चौका मारा, उस समय मुझे एहसास हुआ कि यह एक अच्छी पिच है और बल्ला बॉल पर अच्छी तरह से आ रहा था और उस शॉट से मुझे बहुत कॉन्फिडेंस मिला और फिर मैंने सोचा, चलो बस, आप जानते हैं, चलते रहते हैं और देखते हैं कि यह कैसा रहता है.
कोच का नाम लेने के बाद भावुक हुईं हरमन
इसके बाद हरमन से पूछा गया कि, अपनी बैटिंग के कॉन्शस डेवलपमेंट और एशिया कप के बाद उन्होंने जिन शॉट्स पर काम किया. इस पर पूर्व कप्तान ने कहा कि, खैर, मुझे लगता है कि बैट स्विंग कुछ ऐसा है जो मेरे लिए जरूरी है और मैं बस यही करते रहना चाहती हूं, नेट्स में इसे दोहराती रहना चाहती हूं. मैं बस अपने बैटिंग कोच, हिमांशु भैया को क्रेडिट देना चाहती हूं, जो हमेशा बहुत मेहनत करते रहे हैं और समझते थे कि मैं किस तरह की बैटिंग कर सकती हूं. हर बार जब हम मिलते थे, जब हम नेट्स में समय बिताते थे, तो वह बस यही चाहते थे कि मैं नेट्स में वही प्रेशर महसूस करती रहूं ताकि जब मैं मैच खेल रही हूं. तो मुझे कोई एक्स्ट्रा प्रेशर महसूस न हो, और मुझे लगता है कि उनकी टैक्टिक्स, उनके विचार सच में बहुत अच्छे से काम कर गए.
Incredible hit 💪
Applause and appreciation all around 👏Scorecard ▶️ https://t.co/JQfrsq5B2K#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/NoiaemtX0j
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
क्या है हरमनप्रीत कौर के रोने की असली वजह
हरमनपीत कौर लगभग 10 सालों तक टीम इंडिया की कप्तान रहीं हैं. वो मैदान पर हमेशा बतौर कप्तानी उतरी हैं. उनको जब भी मैच से पहले और मैच के बाद बोलने का मौका मिला है तो उन्होंने बतौर कप्तान ही बोला है. उन्होंने हाल ही में इंडियन विमेंस टीम की कप्तानी छोड़ दी है. इसके बाद स्मृति मंधाना कप्तानी बनी और काफी लंबे समय बाद वो टीम में बतौर खिलाड़ी खेल रही हैं. काफी लंबे समय के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब वो मैच प्रेजेंटेशन में बतौर कप्तान नहीं खिलाड़ी उतरी हैं. ऐसे में वो कप्तानी जाने और टीम की नॉर्मल खिलाड़ी बनकर जवाब देने से अंदर से काफी भावुक और दुखी होंगी. ऐसे में इसी वजह के चलते वो शायद रो पड़ीं.
Hurricane Harmanpreet took over in Raipur 👌
Relive her 𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙖𝙩𝙘𝙝 winning knock ▶️ https://t.co/QF6V68oG29#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/ZpFGWi4mlx
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
स्मृति के साथ सबकुछ ठीक नहीं?
इसके अलावा हरमनप्रीत कौर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने कई सारे सवाल उठा दिए हैं. ये मैच से पहले टीम हर्डल का वीडियो है. इस वीडियो में स्मृति मंधाना अपनी खिलाड़ियों के कुछ बोल रही हैं. उसी दौरान हरमनप्रीत कौर थोड़ी अलग-थलग लग रही हैं. इस वीडियो में उनके चेहरे के भाव पर भी सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि वो स्मृति मंधाना के साथ और उनको कप्तानी मिलने और उनकी कप्तानी में खेलने को लेकर खुश नहीं है. कई रिपोर्ट्स और फैंस के द्वारा सोशल मीडिया पर अक्सर दावा किया जाता है कि, भारत की वर्तमान कप्तान स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. हरमन के रोने और भावुक होने की ये भी एक वजह हो सकती है.
हरमनप्रीत कौर का अंतरराष्ट्रीय करियर
आपके दिए गए क्रिकेट आंकड़ों की हिंदी तालिका नीचे दी गई है।
प्रारूप | अवधि | मैच | पारियां | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 2014– | 8 | 13 | 1 | 304 | 69 | 25.3 | 0 | 2 | 37 | 0 |
वनडे | 2009– | 164 | 143 | 21 | 4541 | 171* | 37.2 | 7 | 24 | 448 | 57 |
टी20 अंतरराष्ट्रीय | 2009– | 213 | 190 | 45 | 4438 | 103 | 30.6 | 1 | 19 | 424 | 97 |
ये भी पढ़ें : ‘हरमन और मुझे लगता है कि सभी…’ मैच के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान, जानिए पूर्व कप्तान को लेकर क्या कहा?
LIVE टीवी पर क्यों रो पड़ीं टीम इंडिया की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर, असली वजह आई सामने
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,