Sport : सूर्या का रिकॉर्ड ध्वस्त करने से 7 रन दूर ईशान किशन, क्या टूटेगा मोहम्मद रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड #INA

IND vs NZ: भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जहां पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।. इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. ईशान किशन के पास न्यूजीलैंड की धरती पर एक, दो नहीं बल्कि 3 बड़े कीर्तिमान अपने नाम करने का सुनहरा मौका है. इस सीरीज के दौरान जहां पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का सबसे बड़ा भारतीय रिकॉर्ड दांव पर लगा है, वहीं पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी खतरे में नजर आ रहा है. तो चलिए जानते हैं कि वे 3 रिकॉर्ड कौन से हैं जिन्हें ईशान ध्वस्त कर सकते हैं. 

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 7 रन दूर ईशान किशन 

ईशान किशन के निशाने पर पहला और सबसे आसान रिकॉर्ड भारत की तरफ से एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का है. अभी यह बड़ा रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 1164 रन जड़ दिए थे. अगर समीकरण की बात करें, तो ईशान किशन ने इस साल अब तक 34 पारियों में कमाल का खेल दिखाते हुए 1158 रन बना लिए हैं. अब उन्हें सूर्या को पीछे छोड़कर कैलेंडर ईयर में भारत का नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 7 रनों की जरूरत है. फैंस को पूरी उम्मीद है कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले ही मैच में यह 7 रन बनाकर इस बड़े रिकॉर्ड को आसानी से अपने नाम कर लेंगे.

मोहम्मद रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी खतरे में

ईशान किशन के पास सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया का नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बनने का भी सुनहरा मौका है. वे टेस्ट खेलने वाले देशों के बल्लेबाजों में एक साल के अंदर सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. अभी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम है, जिन्होंने साल 2021 में तहलका मचाते हुए रिकॉर्ड 1326 रन बनाए थे. रिजवान के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को चकनाचूर करने के लिए ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में केवल 139 रनों की जरूरत है. जिस खतरनाक फॉर्म में इस समय ईशान चल रहे हैं, उसे देखते हुए 5 मैचों की इस सीरीज में 139 रन बनाना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा के ‘एलिट क्लब’ में एंट्री

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में ईशान किशन अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का एक और बहुत बड़ा मील का पत्थर पार करने वाले हैं. वे भारत के लिए T20 क्रिकेट में 2000 रनों का जादुई आंकड़ा छूने के बेहद करीब खड़े हैं. अगर इसके समीकरण को समझें, तो ईशान किशन ने अब तक अपने करियर में कुल 1954 रन बना लिए हैं. अब उन्हें टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 46 रनों की जरूरत है. जैसे ही ईशान के बल्ले से यह 46 रन निकलेंगे, वे विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे महान खिलाड़ियों के ‘एलिट क्लब’ में शामिल हो जाएंगे. वे भारत की तरफ से यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ सातवें बल्लेबाज बनेंगे.

साल 2026 में जमकर चल रहा ईशान किशन का बल्ला

साल 2026 ईशान किशन के करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है, जहां उन्होंने 172 से ज्यादा के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर होने वाली यह सीरीज ईशान अपने नाम कर सकते हैं. फैंस को पूरी उम्मीद है कि पहले ही मैच में ईशान किशन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सूर्या को पीछे छोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें:  भारी बदलाव के बाद कितना मजबूत हुआ दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ? क्या 2 बार का वर्ल्ड चैंपियन दिला पाएगा पहला IPL खिताब

सूर्या का रिकॉर्ड ध्वस्त करने से 7 रन दूर ईशान किशन, क्या टूटेगा मोहम्मद रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button