Tach – Apple iPhone Purchase Limit : ऐपल ने दिया ग्राहकों को झटका, एक साथ नहीं खरीद पाएंगे 3 आईफोन

Last Updated:
Apple iPhone Purchase Limit : ऐपल ने आईफोन की खरीद लिमिट तय कर दी है. त्योहारी सीजन और नए फोल्डेबल फोन की भारी मांग की वजह से कालाबाजारी, री-सेलिंग और स्टॉक की अचानक कमी को रोकने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है.
यह प्रतिबंध स्टोर पर मौजूद सभी पुराने और नए आईफोन मॉडल्स पर पूरी तरह लागू कर दिया गया है.
नई दिल्ली. ऐपल (Apple) ने भारत में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने भारतीय बाजार में iPhone की खरीद लिमिट तय कर दी है. नए नियमों के तहत अब एक ग्राहक पूरी आईफोन रेंज में से अधिकतम दो यूनिट ही खरीद सकेगा. अगर कोई खरीदार ऑनलाइन तीन आईफोन खरीदने के कोशिश करेगा तो सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करेगा. यानी अब आप चाहकर भी एक साथ तीन आईफोन ऑर्डर नहीं कर पाएंगे.
ग्राहक चाहें तो एक ही मॉडल के दो आईफोन एक साथ ऑर्डर कर सकते हैं, या फिर अपनी पसंद के दो अलग-अलग आईफोन मॉडल चुन सकते हैं. कंपनी ने यह पाबंदी 23 अक्टूबर को शुरू होने वाली iPhone Duo की आधिकारिक रिटेल सेल से ठीक पहले लागू की है. iPhone Duo ऐपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है. माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन और नए फोल्डेबल फोन की भारी मांग की वजह से कालाबाजारी, री-सेलिंग और स्टॉक की अचानक कमी को रोकने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है.
पूरी iPhone रेंज पर लागू है पाबंदी
यह पाबंदी केवल प्रीमियम या नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं है. यह प्रतिबंध स्टोर पर मौजूद सभी पुराने और नए आईफोन मॉडल्स पर पूरी तरह लागू कर दी गई है. यानी iPhone Duo, आईफोन 18 प्रो और iPhone 18 Pro Max सहित सभी फोन्स पर बाइंग लिमिट लागू हो चुकी है.
इसका मतलब है कि ग्राहक iPhone Duo की दो यूनिट ऑर्डर कर सकते हैं या एक iPhone Duo के साथ एक iPhone 18 Pro खरीद सकते हैं. यही नियम iPhone 17 सहित अन्य मॉडल पर भी लागू होता है.
अगर ग्राहक तीसरा फोन खरीदना चाहता है तो Apple के ऑनलाइन स्टोर पर एक चेतावनी दिखाई देने लगती है. इसमें लिखा है, “प्रत्येक ग्राहक अधिकतम 2 iPhone खरीद सकता है. कृपया चेकआउट करने से पहले अपने ऑर्डर में iPhone की कुल संख्या को समायोजित करें.”
About the Author
रुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …
और पढ़ें
Source link