Sport : IND vs NZ 1st T20: आज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानिए हेड टू हेड और LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स #INA

IND vs NZ 1st T20I : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. इस सीरीज का पहला टी20 मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर (गरुवार) को खेला जाने वाला है. इस मैच की शुरुआत भारत के समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस 12 बजे होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस सीरीज में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर पर जीत दर्ज करने का दारोमदार होगा. 

टीम इंडिया लगातार क्रिकेट खेल रही है, जापान में हुए एशियन गेम्स के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली. अब वो न्यूजीलैंड पहुंच गई है, जहां की सर्दियों में उसे फिर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. अक्टूबरप का पूरा महीना टीम इंडिया के लिए बिजी रहा है. अब क्राइस्टचर्च में फिर से उसे अपने दमखम कीवी खिलाड़ियों के आगे दिखना होगा. तो आइए इस मैच की शुरुआत से पहले आज हम आपको मुकाबले के बारे में पिच और वेदर रिपोर्ट से लेकर संभावित प्लेइंग-11, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स के बारे में बातने वाले हैं.

पिच रिपोर्ट 

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है. इस पिच पर नई बॉल के तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है. इसके बाद जब बल्लेबाज एक बार सेट हो जाए तो फिर वो आसानी से बड़ी पारी खेल सकती है. यहां कि पर नई गेंद से गेंदबाजों को मदद मिलती है. वो इस पिच पर बॉल को स्विंग और सीम करा सकते हैं. उन्हें अच्छा मूवमेंट और उछाल भी मिलता है. क्राइस्टचर्च की पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद उपलब्ध नहीं है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 है और दूसरा पारी का औसत स्कोर 145 रन है. क्राइस्टचर्च में हाईएस्ट स्कोर 236 रन और लोएस्ट टोटल 91 रन है.

वेदर रिपोर्ट 

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 22 अक्टूबर को बारिश होने की कोई भी उम्मीद नहीं है. इस मैच के दौरान शाम के समय मौसम अच्छा रहेगा, जब मैच होगा तब न्यूजीलैंड में शाम होगी. मैच के समय अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है. ऐसे में फैंस को मैच पूरा देखने के लिए मिलेगा. 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडिया और कीवी टीम के बीच कुल 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने कुल 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं न्यूजीलैंड को सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली है. इन आंकड़ों के हिसाब से टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी है. 

किस चैनल पर देखें मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैचों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला पहला टी20 मैच सोनी स्पोर्ट्स 3 और सोनी स्पोर्ट्स 1 पर देखने को मिलेगा. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर फैंस देख पाएंगे. इसके अलावा इस मुकाबले का फ्री प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी फैंस को देखने के लिए मिलेगा.

 

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

भारत – संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

 न्यूजीलैंड – फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

भारत और न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड

न्यूजीलैंड – फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर.

भारत – संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, पहले टी20 में किन 11 को मिलेगा मौका और कौन से 5 प्लेयर होंगे बाहर

IND vs NZ 1st T20: आज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानिए हेड टू हेड और LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button