यूपी – उन्नाव मर्डर: आम के बाग से शुरू हुई लव स्टोरी, 17 साल छोटा था पति सोनू, सिलबट्टे से कुचलकर मारा, हुआ ये खुलासा – INA

उन्नाव जिले में हत्यारोपी पत्नी नेहा ने नौ साल पहले अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ दो साल तक लिव इन रिलेशन में रही। आठ साल पहले अप्रैल वर्ष 2018 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पहले पति से चार बेटियां और और दूसरे पति से एक बेटा है। हत्यारोपी नेहा रावत मूलत: लखनऊ के हरौनी की रहने वाली है। उसकी पहली शादी 23 साल पहले लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अटौरा गांव निवासी जगदीश से हुई थी। इससे चार बेटियां हैं।
ललऊखेड़ा में वह जिस बेटी पल्लवी के पास रहने जा रही थी। वह पहले पति की बेटी है जबकि तीन बेटियां पिता के पास हैं। नेहा ने पूछताछ में बताया कि सोनू मूलत: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह हरौनी के पास आम के बाग किराये पर लेता था। उसी के पास उसका भी बाग था।बताया कि शादी के बाद ही सोनू प्रताड़ित करने लगा। अधिक नशे का लती हो गया। आए दिन झगड़ा और मारपीट करता था। हत्या में शामिल आरोपी जितेंद्र सिंह यू-ट्यूबर भी है।