Sport : 'चिंगारी आग में बदल सकती है…' भारत के चीफ सिलेक्टर का बयान हुआ वायरल, जानिए रोहित-विराट पर क्या बोले #INA

Rohit Sharma and Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट आज के समय में काफी मजबूत स्थिति में है. इस श्रेय टीम इंडिया में समय-समय पर आने वाले महान और स्टार क्रिकेटर्स को दिया जाता है. एक समय पर भारतीय क्रिकेट को फर्श से अर्श पर पहुंचाने का श्रेय पूर्व ऑलराउंडर और वर्ल्ड चैंपियन कप्तान कपिल देव को दिया जाता था. इसके बाद सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया. सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट को बदलकर रख दिया. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक लगाया. उन्होंने क्रिकेट की दुनिया का भगवान कहा जाता है.
सचिन तेंदुलकर ने जब संन्यास लिया तो उनसे पूछा गया कि, उनकी तरह अब इंडियन क्रिकेट को कौन संभालेगा. उनके अद्भुत रिकॉर्ड्स को कौन तोड़ सकता है. तब सचिन ने दो नाम लिए थे, जिनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम शामिल थे. सचिन का मनना था कि विराट कोहली उनसे आगे निकल सकते हैं. हुआ भी कुछ ऐसा विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में अब तक कई कीर्तिमान रच दिए हैं और वो कई रिकॉर्ड्स के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल चुके हैं.
अब भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा से जब एक निजी यूट्यूब चैलन पर हुए पॉडकास्ट में पूछा गया कि, विराट कोहली रोहित शर्मा की जगह आने वाले भविष्य में इंडियन क्रिकेट टीम में कौन ले सकता है. उनसे आगे कौन सा क्रिकेटर निकल सकता है. तो ओझा ने कहा कि, वो ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल हैं. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
प्रज्ञान का पंत और जायसवाल पर बड़ा बयान
प्रज्ञान ओझा ने कहा कि, ‘ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल इंडियन क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह ले सकते हैं. मेरा मानना है कि जैसे-जैसे आप टेस्ट क्रिकेट में आगे बढ़ते हैं, आपका ओवरऑल गेम मैच्योरिटी के साथ बेहतर होता जाता है. टेस्ट क्रिकेट में बहुत सारी चुनौतियां होती हैं और यह आपको गेम की बेहतर समझ बनाने में मदद करता है. जिस तरह से ऋषभ अपना क्रिकेट खेलते हैं, हम पहले ही देख चुके हैं कि वह आईपीएल में क्या कर सकते हैं, जहां उन्होंने रन बनाए हैं और मैच-विनर रहे हैं. मेरा मानना है कि वह भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे और हम यह अगले एक से दो सालों में देखेंगे. जब आप ऐसा टैलेंट देखते हैं, तो आप उसका साथ देते हैं. आप जानते हैं कि यह चिंगारी आग में बदल सकती है और एक बार ऐसा होने पर उनका मुकाबला करने वाला कोई नहीं होगा’.
Pragyan Ojha on Rishabh Pant via Shubhankar Mishra YT:
“Rishabh Pant and Yashasvi Jaiswal can fill Rohit Sharma and Virat Kohli’s boots for Indian cricket. I believe that as you grow in Test cricket, your overall game improves with maturity. Test cricket presents a lot of… pic.twitter.com/ficDk3wjyR
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 21, 2026
कैसा रहा है पंत और जायसवाल का करियर
ऋषभ पंत ने 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5805 रन बना चुके हैं. उन्होंने 9 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल ने 60 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3620 रन बनाए हैं. उन्होंने 10 शतक और 18 अर्धशतक देश के लिए अब तक लगाए हैं. वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अनगिनत कीर्तिमान रच चुके हैं. ऐसे में उनके पदचिन्हों पर चलना किसी भी क्रिकेटर के लिए आसान नहीं होगा लेकिन प्रज्ञान ओझा को लगातार है कि ये दोनों क्रिकेटर आने वाले भविष्य में विराट और रोहित जैसा नाम कमा सकते हैं.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ 1st T20: आज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानिए हेड टू हेड और LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'चिंगारी आग में बदल सकती है…' भारत के चीफ सिलेक्टर का बयान हुआ वायरल, जानिए रोहित-विराट पर क्या बोले
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,