खबर शहर , आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज की लैब में तीमारदार से मारपीट, CCTV में दिखी घटना; स्टाफ को नोटिस – INA

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदार से मारपीट के मामले में कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। लैब प्रभारी और तीमारदारों को नोटिस जारी करते हुए बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। टीम ने लैब में कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं।
रविवार की देर रात सर्जरी बिल्डिंग में स्थित लैब में जांच कराने गए मरीज के तीमारदारों से स्टाफ ने मारपीट की थी। मोबाइल भी तोड़ दिए थे। पथवारी निवासी सुधांशु कठेरिया ने आरोप लगाया था कि उनके फूफा वीरेंद्र सिंह के रेल हादसे में दोनों पैर कट गए थे।
जांच के लिए रुपये मांगने के विरोध पर स्टाफ ने मारपीट करते हुए फोन तोड़ दिए थे। इसकी पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कमेटी गठित की थी। कमेटी ने लैब प्रभारी के बयान दर्ज करने के साथ सीसीटीवी कैमरे भी देखे हैं, जिसमें मारपीट होती दिख रही है।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह की निगरानी में की जा रही है। टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।