UP News: UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 PCS अफसरों के ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट – INA

UP PCS Transfers: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस फेरबदल में अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM) और नगर निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. तबादला सूची के अनुसार, कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में नई तैनाती दी गई है.

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

शिव प्रताप शुक्ला को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झांसी से हटाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (OSD) बनाया गया है. गौरव श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद से स्थानांतरित कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, अभिनव रंजन श्रीवास्तव को लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद से हटाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है.

Up Pcs Transfer

झांसी, आजमगढ़ और रायबरेली में बदलाव

संजय चावला को आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से झांसी में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है. सिद्धार्थ को रायबरेली में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, गोंडा के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता का तबादला रायबरेली में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर किया गया है.

ये भी पढ़ें- UP MLC Election: कल गाजियाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, नोएडा में किसे मिलेगी छुट्टी? यहां जानें पूरी डिटेल

लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त रहे विकास सिंह को गोंडा का उपजिलाधिकारी बनाया गया है. प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार शुक्ला को आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्नाव के उपजिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है.

इटावा, कानपुर देहात और सहारनपुर में भी तैनाती

संदीप कुमार श्रीवास्तव को इटावा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) से स्थानांतरित कर सिद्धार्थनगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है. जालौन के उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश को इटावा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है.

लखनऊ के उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला को कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है. आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रहे नरेंद्र सिंह को कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनाती मिली है. प्रयागराज के उपजिलाधिकार आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को सहारनपुर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है.

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 PCS अफसरों के ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button