Sports- एशियन पैरा गेम्स Live:हनी-संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड; भारत के अब तक 101 पदक, इनमें 26 स्वर्ण – Asian Para Games 2026 Live Updates: India Medal Tally, Results, Highlights On October 23 -#INA

09:56 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल शीर्ष पर पहुंचीं, अवनि लेखरा चौथे स्थान पर

एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में भारत की मोना अग्रवाल ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मोना 235.1 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है, जिनके 234.2 अंक हैं। नागोया में फाइनल मुकाबला जारी है और दोनों भारतीय निशानेबाजों की नजरें पदक पर टिकी हैं।

09:55 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा शूटिंग में अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल पदक की दौड़ में

नागोया में एशियन पैरा गेम्स के दौरान महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा का फाइनल जारी है। भारत की मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा दोनों पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। मोना अग्रवाल 203.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अवनि लेखरा 202.7 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर चल रही हैं। चीन की झांग कुइपिंग फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। दोनों भारतीय निशानेबाजों की नजरें अब पदक जीतने पर टिकी हैं।

09:25 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा टेबल टेनिस में जेहान-शुभम की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स में भारत के जेहान डोराब मदन और शुभम वाधवा ने पुरुष युगल एमडी4 टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। शुक्रवार को ग्रुप ए के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया के पार्क जिनचियोल और किम क्यूंग-ह्यून के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी यह मुकाबला 12-14, 7-11, 5-11 से हारी, लेकिन ग्रुप की शीर्ष चार जोड़ियों में रहने के कारण उसे कांस्य पदक मिला।

50 वर्षीय जेहान इस तरह एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय दल के सबसे उम्रदराज सदस्य बन गए। वह पूर्व रेसिंग ड्राइवर हैं। जेहान ने 2023 आईटीटीएफ मिस्र पैरा ओपन में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता था। उनके जोड़ीदार शुभम की उम्र 29 साल है।

भारतीय जोड़ी का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा। दोनों ने ग्रुप के चार मुकाबलों में से केवल एक में जीत दर्ज की। बुधवार को उन्होंने सऊदी अरब के रकान अलसलमी और इब्राहिम अलहसन को 3-1 से हराया था। इसके बाद उन्हें थाईलैंड के थिरायु चुआवोंग और नट्टावुत थिनाथत से 0-3 और दक्षिण कोरिया के किम ह्योनुक और जांग योंगजिन से 1-3 से हार मिली। दक्षिण कोरिया ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते। किम ह्योनुक और जांग योंगजिन ने स्वर्ण, जबकि पार्क जिनचियोल और किम क्यूंग-ह्यून ने रजत पदक हासिल किया। थाईलैंड की जोड़ी को भी कांस्य पदक मिला।

08:45 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: आज अब तक कितने पदक?

भारत ने पुरुष भाला फेंक F37/38 में एक स्वर्ण, पुरुष रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक स्वर्ण, पुरुष एकल एसएल3 और एसएल4 बैडमिंटन में दो स्वर्ण, पुरुष 400 मीटर टी64 में एक स्वर्ण और एक कांस्य, पुरुष 1500 मीटर टी46 में एक रजत, महिला लंबी कूद टी46 में एक रजत, महिला रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक रजत और महिला एकल एसएच6 बैडमिंटन में एक रजत पदक जीता है। यानी भारत के खाते में आज पांच स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य, कुल 10 पदक दर्ज हैं। आज के पदकों से भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 26 हो गई है।

एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक 26 स्वर्ण, 32 रजत और 43 कांस्य सहित कुल 101 पदक जीते हैं। चीन पहले, जापान दूसरे और उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर है। भारत के खेलवार प्रदर्शन की बात करें तो पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक 57 पदक (20 स्वर्ण, 18 रजत, 19 कांस्य), पैरा बैडमिंटन में 13 (2 स्वर्ण, 3 रजत, 8 कांस्य), पैरा तैराकी में 10 (3 रजत, 7 कांस्य), पैरा टेबल टेनिस में सात (सभी कांस्य), पैरा तीरंदाजी में छह (3 स्वर्ण, 3 रजत), पैरा शूटिंग में चार (1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य), पैरा जूडो में दो (1 रजत, 1 कांस्य) और पैरा पावरलिफ्टिंग में दो रजत पदक शामिल हैं।

मौजूदा पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

चीन

162

86

92

340

2

जापान

45

49

52

146

3

उज्बेकिस्तान

40

41

43

124

4

भारत

26

32

43

101

भारत का खेलवार प्रदर्शन

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

पैरा तीरंदाजी

3

3

0

6

पैरा एथलेटिक्स

20

18

19

57

पैरा बैडमिंटन

2

3

8

13

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

3

7

10

पैरा टेबल टेनिस

0

0

7

7

पैरा शूटिंग

1

2

1

4

कुल

26

32

43

101

08:41 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: जेवलिन थ्रो में हनी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

भारत के हनी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 60.49 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले उन्होंने पांचवें प्रयास में 59.72 मीटर का थ्रो किया था। इस स्वर्ण पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 101 हो गई।

08:28 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: आज अब तक कितने पदक?

भारत ने पुरुष रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक स्वर्ण, पुरुष एकल एसएल3 और एसएल4 बैडमिंटन में दो स्वर्ण, पुरुष 400 मीटर टी64 में एक स्वर्ण और एक कांस्य, पुरुष 1500 मीटर टी46 में एक रजत, महिला लंबी कूद टी46 में एक रजत, महिला रिकर्व युगल तीरंदाजी में एक रजत और महिला एकल एसएच6 बैडमिंटन में एक रजत पदक जीता है। यानी भारत के खाते में आज चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य, कुल नौ पदक दर्ज हैं। नवीन शिवकुमार के स्वर्ण के बाद भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 25 हो गई है।

एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक 25 स्वर्ण, 32 रजत और 43 कांस्य सहित कुल 100 पदक जीते हैं। चीन 159 स्वर्ण समेत 331 पदकों के साथ पहले, जापान 45 स्वर्ण समेत 145 पदकों के साथ दूसरे और उज्बेकिस्तान 39 स्वर्ण समेत 122 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के खेलवार प्रदर्शन की बात करें तो पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक 56 पदक (19 स्वर्ण, 18 रजत, 19 कांस्य), पैरा बैडमिंटन में 13 (2 स्वर्ण, 3 रजत, 8 कांस्य), पैरा तैराकी में 10 (3 रजत, 7 कांस्य), पैरा टेबल टेनिस में सात (सभी कांस्य), पैरा तीरंदाजी में छह (3 स्वर्ण, 3 रजत), पैरा शूटिंग में चार (1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य), पैरा जूडो में दो (1 रजत, 1 कांस्य) और पैरा पावरलिफ्टिंग में दो रजत पदक शामिल हैं।

मौजूदा पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

चीन

159

82

90

331

2

जापान

45

48

52

145

3

उज्बेकिस्तान

39

41

42

122

4

भारत

25

32

43

100

भारत का खेलवार प्रदर्शन

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

पैरा तीरंदाजी

3

3

0

6

पैरा एथलेटिक्स

19

18

19

56

पैरा बैडमिंटन

2

3

8

13

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

3

7

10

पैरा टेबल टेनिस

0

0

7

7

पैरा शूटिंग

1

2

1

4

कुल

25

32

43

100

08:27 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: एथलेटिक्स में संदीप कुमार ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

भारत के संदीप कुमार ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने 52.28 सेकंड का समय निकालकर इस वर्ग में विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसी स्पर्धा में भारत के अजय कुमार ने 53.61 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह भारत ने स्पर्धा में दो पदक जीते। संदीप के विश्व रिकॉर्ड और स्वर्ण पदक ने भारत के अभियान में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी।

 

08:27 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE:  बैडमिंटन में नवीन शिवकुमार ने जीता स्वर्ण

भारत के नवीन शिवकुमार ने पुरुष एकल एसएल4 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। 23 अक्तूबर की सुबह यह भारत का बैडमिंटन में दूसरा स्वर्ण और दिन का कुल तीसरा स्वर्ण पदक रहा। इससे पहले नितेश कुमार ने पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। नवीन की इस जीत के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 24 हो गई। भारत अब पिछले एशियन पैरा गेम्स में जीते 27 स्वर्ण पदकों के रिकॉर्ड से केवल तीन स्वर्ण दूर है।

08:26 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: सुमति सिवन को रजत पदक

भारत की सुमति सिवन को महिला एकल एसएच6 स्पर्धा के फाइनल में चीन की ली फेंगमेई के खिलाफ 12-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। चीनी खिलाड़ी ने दोनों गेम में अपना दबदबा बनाए रखते हुए 26 मिनट में मुकाबला जीत लिया। सुमति को रजत पदक मिला। स्वर्ण पदक से चूकने के बावजूद उन्होंने भारत के लिए एक और पदक सुनिश्चित किया।

08:26 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: एथलेटिक्स में निमिषा ने लंबी कूद में जीता रजत

भारत की निमिषा चक्कुंगलपरंबिल ने महिला लंबी कूद टी46 स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने 5.37 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई। निमिषा ने तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान बरकरार रखा। श्रीलंका की धनंजना विक्रमसिंघे ने 5.52 मीटर की गेम्स रिकॉर्ड छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन की जिन चेन ने 5.17 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

Credit By Amar Ujala

Back to top button