Sport : 'उन्होंने मुश्किल हालात में आगे बढ़कर…' किसी फिल्म से कम नहीं है नमन धीर की कहानी, क्रिकेट छोड़ने से लेकर जानिए पूरा संघर्ष #INA

Naman Dhir : भारत के 26 वर्षीय क्रिकेटर नमन धीर इन दिनों बल्ले और बॉल दोनों से धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया बीते गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई हैं. क्राइस्टचर्च में नमन धीर ने उस समय रन बनाए, जब टीम इंडिया को 226 रनों का लक्ष्य का पीछा करने के लिए बड़ी पारी की जरूरत थी. नमन ने 15 बॉल खेली और 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 280.00 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 42 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को छक्का लगाकर 4 विकेट से जीत दिलाई.
संजू सैमसन ने नमन को लेकर दिया बड़ा बायन
नमन धीर की इस पारी के बाद उनकी चारों ओर जमकर तारीफ हो रही है. इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी उनको लेकर बड़ा बयान दिया है. संजू ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि इसका बहुत सारा क्रेडिट नमन धीर को जाना चाहिए, उन्होंने इंडिया के लिए सिर्फ 4 या 5 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, फिर भी उन्होंने मुश्किल हालात में आगे बढ़कर प्रेशर में अपना धैर्य बनाए रखा और टीम को एक कीमती जीत दिलाई. वह निश्चित रूप से इंडियन क्रिकेट के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं’.
SANJU SAMSON SAID ON NAMAN DHIR:
– “I think a lot of credit must go . Naman Dhir, he has played only 4 or 5 International games for India yet he stepped up in crucial situation, kept his composure under pressure and guided the team . a valuable victory, he is definitely a… pic.twitter.com/rBVjXmb78O
— HIMANI 🐥 (@himanii_68) October 22, 2026
श्रेयस अय्यर ने भी की नमन धीर की तारीफ
नमन धीर के बारे में मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी बड़ा बयान दिया था. अय्यर ने कहा कि, ‘वो (नमन धीर) हमें बहुत सारे ऑप्शन देते हैं, खासकर लेफ्टी बैट्समैन के लिए या राइट-हैंडर बैटिंग के लिए भी खासकर इस ग्राउंड पर, आकर वे दो-तीन जरूरी ओवर बॉलिंग करना असल में मोमेंटम बदल सकता है और मुझे पर्सनली लगता है कि आज उन्होंने जो शांत और सुलझे हुए नेचर का परिचय दिया, उन्हें बैटिंग करते देखना वाकई शानदार था’.
नमन धीर का अब तक टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन
नमन धीर ने टीम इंडिया के लिए 27 सितंबर को अपना वनडे डेब्यू किया और 6 अक्टूबर को टी20 डेब्यू किया. तब से अब तक नमन ने 6 टी20 मैचों में 80 रन बनाए हैं. वो 7 चौके और 6 छक्के लगा चुके हैं. वहीं उनके नाम टी20 में 5 विकेट भी दर्ज हैं. 3/31 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं वनडे में 3 मैचों में 30 रन बनाए हैं और 1 विकेट लिया है.
4️⃣2️⃣* Runs
1️⃣5️⃣ Balls
2️⃣8️⃣0️⃣ Strike Rate
5️⃣ Fours & 2️⃣ SixesHow good was that match-winning finish from Naman Dhir? 👇
Scorecard ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/4PgLm8Rbim
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
जानिए नमन धीर की पूरी कहानी
नमम धीर का जन्म अंबाला हरियाणा में हुआ था. वो अपने पिता की नौकरी की वजह से फरीदकोट पंजाब चले गए. उनके पिता ने अपनी पूरी जिंदगी एक मेडिकल शॉप में एम्प्लॉई के तौर पर काम करते हुए बिताई है. उनके पिता 10 हजार रूपए की नौकरी करते थे. उनके नाना स्कूल टीचर थे, जो उनके पढ़ाई और स्कूल का खर्च उठाते थे. उन्होंने मिडिल क्लास परिवार में होने के बावजूद क्रिकेट खेलना जारी रखा.
अंडर 16 टीम में खेलने के बाद नमन धीर को झटका लगा. अगले चार साल तक सिलेक्टर्स ने उसे नजरअंदाज किया. 2022 की शुरुआत में सिस्टम से परेशान और पैसे की कमी से परेशान नमन ने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने कनाडा जाने के लिए परमानेंट रेजिडेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए अपने पेपर्स तैयार करना शुरू कर दिया. उन्होंने अपनी बहन के साथ कनाडा शिफ्ट होने का फैसला कर लिया था.
उनके पिता नरेश धीर ने दखल दिया और उससे रुकने की गुजारिश की और नमन से क्रिकेट को एक और साल देने को कहा और नमन मान गए. दिसंबर 2022 में उसने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया. दिसंबर 2023 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में साइन किया. नवंबर 2024 में मुंबई इंडियंस ने उसे 5.25 CR में रिटेन किया. उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाई.
Naman Dhir gets the job done as India get over the line! 💪
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/JCqEu1vdrX
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 22, 2026
बता दें कि, एक समय ऐसा था, जब नमन धीर भारत छोड़कर नौकरी के लिए कनाडा जाना चाहता था. लेकिन उसके पिता ने जबरदस्ती रोका और नमन धीर से क्रिकेट खेलने के लिए बोला. आज वो समय है, जब वो टीम इंडिया के धीरे-धीरे प्रमुख खिलाड़ी बनते जा रहे हैं. वो अब टीम के हीरो बन चुके हैं.
आईपीएल में नमन धीर का प्रदर्शन
नमन धीर ने आईपीएल में मुबंई इंडियंस के लिए 2024 में डेब्यू किया. इसके बाद से उन्होंने कुल 33 मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 33 पारियों में 3 हाफ सेंचुरी की मदद से कुल 710 रन बनाए हैं. इस दौरान 62 रन उनका बेस्ट रहा है. उनका औसत आईपीएल में 27.3 का रहा है, जबकि उन्होंने 164.0 की स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की है. वो इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अब तक के करियर में 67 चौके और 36 गगनचुंबी छक्के भी लगा चुके हैं.
Naman Dhir absolutely smokes that one! 😮💨
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/Hi7sNJbPEp
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 22, 2026
अब उनके पास इंडियन क्रिकेट टीम का सबसे बड़ा सितार बनने का जिम्मा होगा. वो टीम इंडिया को एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ बॉलिंग का भी ऑप्शन प्रदान करते हैं. टीम में ऑप स्पिन गेंदबाजों की कमी है. ऐसे में वो टीम के लिए बतौर ऑलराउंडर एक मजबूत विकल्प हैं और वाशिंगटन सुंदर की जगह आने वाले भविष्य में टीम इंडिया में ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें : दूसरे टेस्ट में पस्त हुई ऑस्ट्रेलिया! दक्षिण अफ्रीका ने पारी व 31 रन से हराकर सीरीज में की बराबरी
'उन्होंने मुश्किल हालात में आगे बढ़कर…' किसी फिल्म से कम नहीं है नमन धीर की कहानी, क्रिकेट छोड़ने से लेकर जानिए पूरा संघर्ष
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,