Sport : पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 मेडल जीतकर रचा इतिहास; इन खिलाड़ियों ने जीता पदक #INA

Para Asian Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है. जापान के आइची-नागोया में आयोजित इन खेलों में भारत ने कुल 114 मेडल जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया. इसमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. पैरा एशियन गेम्स के इतिहास में यह भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी दिन नौ गोल्ड मेडल जीतकर अपने अभियान का शानदार अंत किया.

भारत ने तोड़ा अपना पुराना रिकॉर्ड

भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले भारत ने 2022 में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में 108 मेडल जीते थे. कोरोना महामारी के कारण इन खेलों का आयोजन 2023 में चीन के हांगझू में हुआ था. उस समय भारत ने 27 गोल्ड, 40 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे. लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 114 मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया. पहली बार भारत ने इन खेलों में 30 गोल्ड मेडल जीतने का आंकड़ा पार किया.

मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा भारत

एशियन पैरा गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर रहा. जबकि चीन ने 204 गोल्ड, 115 सिल्वर और 108 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया. वहीं, जापान 63 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे और उज्बेकिस्तान 45 गोल्ड मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा. भारत ने 30 गोल्ड मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया.

भारत को मिले पैरा एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा मेडल

बता दें कि भारत को सबसे ज्यादा सफलता पैरा एथलेटिक्स में मिली. इस खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने 22 गोल्ड, 19 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज समेत कुल 65 मेडल जीते. जबकि पैरा बैडमिंटन में भारत ने तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज सहित कुल 16 मेडल हासिल किए. वहीं, पैरा तैराकी में 11 मेडल मिले, जिनमें तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज शामिल हैं.

पैरा तीरंदाजी में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड और तीन सिल्वर सहित छह मेडल जीते. वहीं, पैरा शूटिंग में दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज समेत पांच मेडल भारत के खाते में आए. इसके अलावा पैरा टेबल टेनिस में सात ब्रॉन्ज मेडल मिले. पैरा जूडो में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज, जबकि पैरा पावरलिफ्टिंग में दो सिल्वर मेडल हासिल हुए.

इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते मेडल

  1. मोना अग्रवाल – गोल्ड
  2. अवनि लेखरा- सिल्वर
  3. कपिल परमार- ब्रॉन्ज
  4. कोकिला- सिल्वर
  5. निशाद कुमार- गोल्ड
  6. रवि बुडिगिना- सिल्वर
  7. सौम्या- गोल्ड
  8. राधा वेंकटेश- सिल्वर
  9. रवानी वलसानैनी- ब्रॉन्ज
  10. रिंकू- गोल्ड
  11. अजीत सिंह- सिल्वर
  12. प्रदीप कुमार- सिल्वर
  13. आयुष वर्मा- ब्रॉन्ज
  14. प्रवीण शर्मा- ब्रॉन्ज
  15. अशोक- सिल्वर
  16. जेहान मदान- ब्रॉन्ज
  17. सोनलबेन पटेल- ब्रॉन्ज
  18. भाविना पटेल- ब्रॉन्ज
  19. प्राची पांडे- ब्रॉन्ज
  20. बेबी सहाना रवि- ब्रॉन्ज
  21. मनीष नरवाल- सिल्वर
  22. सृष्टि अरोड़ा- ब्रॉन्ज
  23. दीप्ति जीवनजी- गोल्ड
  24. हिमांशु नंदन- ब्रॉन्ज
  25. निरंजन मुकुंदन- ब्रॉन्ज
  26. प्रणव सूरमा- गोल्ड 
  27. राम रतन सिंह- सिल्वर
  28. देवेंद्र कुमार- गोल्ड
  29. राकेश- सिल्वर
  30. प्रदीप कुमार- ब्रॉन्ज
  31. निषाद कुमार- गोल्ड
  32. प्रीति पाल- सिल्वर
  33. सिमरन- गोल्ड
  34. तेजलबेन दामोर- ब्रॉन्ज
  35. होकाटो होटोझे सेमा- ब्रॉन्ज
  36. प्रवीण कुमार- गोल्ड
  37. बंटी- सिल्वर
  38. मनजीत- सिल्वर
  39. सचिन सर्जेराव खिलारी- गोल्ड
  40. मोहम्मद यासिर- सिल्वर
  41. आयुष वर्मा- गोल्ड
  42. भाग्यश्री जाधव- सिल्वर
  43. अनुभव चौधरी- ब्रॉन्ज
  44. राकेशभाई भट्ट- ब्रॉन्ज
  45. प्रवीण- ब्रॉन्ज
  46. शीतल देवी / पायल नाग- सिल्वर
  47. कस्तूरी राजामणि- सिल्वर
  48. दिलीप गावित- गोल्ड
  49. मोहम्मद मोर्सिंगनाकाथ- सिल्वर
  50. अकीरा बनोथु- सिल्वर
  51. प्रणव देसाई- ब्रॉन्ज
  52. प्रीति पाल- सिल्वर
  53. सिमरन- गोल्ड
  54. सुखचैन- ब्रॉन्ज
  55. रवि रोंगाली- ब्रॉन्ज
  56. करमज्योति- ब्रॉन्ज
  57. रवि बुडिगिना- ब्रॉन्ज
  58. हिमांशु नंदन- ब्रॉन्ज
  59. शरथ मकानाहल्ली- ब्रॉन्ज
  60. हनी- ब्रॉन्ज
  61. शैलेश कुमार- ब्रॉन्ज
  62. रोहित कुमार- ब्रॉन्ज
  63. स्वाति चौधरी- सिल्वर
  64. शीतल देवी / टोमन कुमार- गोल्ड
  65. सुहास लालिनकेरे यथिराज- ब्रॉन्ज
  66. संजना कुमारी- ब्रॉन्ज
  67. अभिजीत सखुजा- ब्रॉन्ज
  68. नित्या श्री सिवन / कृष्णा नागर- ब्रॉन्ज
  69. मनीषा रामदास / प्रमोद भगत- ब्रॉन्ज
  70. अल्फिया जेम्स / पल्लवी कलुवेहल्ली- ब्रॉन्ज
  71. सुवर्णा राज- गोल्ड
  72. शीतल देवी- गोल्ड
  73. शुभम वाधवा / भाविना पटेल- ब्रॉन्ज
  74. तेजलबेन डामोर- सिल्वर
  75. अंजनाबेन बुंबडिया- गोल्ड
  76. जयंती बेहरा- सिल्वर
  77. मनीषा रामदास- ब्रॉन्ज
  78. कपिल कुमार- सिल्वर
  79. शैलेश कुमार- गोल्ड
  80. वरुण सिंह भाटी- सिल्वर
  81. राहुल- ब्रॉन्ज
  82. दिलीप गावित- गोल्ड
  83. स्वातिक पाटिल- ब्रॉन्ज
  84. रवि बुडिगिना- सिल्वर
  85. तेजस नंदकुमार- ब्रॉन्ज
  86. सोलैराज धर्मराज- गोल्ड
  87. रवानी वलसनेनी- ब्रॉन्ज
  88. सूर्यकांत यादव / नवीन शिवकुमार- ब्रॉन्ज
  89. हरविंदर सिंह / विजय सुंडी- गोल्ड
  90. भावना चौधरी / पूजा जत्यान- सिल्वर
  91. नितेश कुमार- गोल्ड
  92. प्रमोद भगत- सिल्वर
  93. नवीन शिवकुमार- गोल्ड
  94. तुलसिमथी मुरुगेसन- सिल्वर
  95. नित्या श्री सिवन- सिल्वर
  96. संदीप कुमार- गोल्ड
  97. अजय कुमार- ब्रॉन्ज
  98. निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल- सिल्वर
  99. जेहान मदान / शुभम वाधवा- ब्रॉन्ज 
  100. प्रमोद- सिल्वर
  101. कृष्णा नागर / शिवराजन् सोलाईमलाई- सिल्वर
  102. हनी- गोल्ड
  103. मोना अग्रवाल- गोल्ड
  104. नितेश कुमार / थुलसिमथी मुरुगेसन- सिल्वर
  105. मानसी जोशी / थुलसिमथी मुरुगेसन- गोल्ड
  106. हिमांशु नंदल- ब्रॉन्ज 
  107. नवदीप- ब्रॉन्ज 
  108. राकेशभाई भट्ट- ब्रॉन्ज 
  109. संदीप- ब्रॉन्ज 
  110. सुमित अंतिल- गोल्ड
  111. महेंद्र गुर्जर- सिल्वर
  112. संजय सरगर- ब्रॉन्ज
  113. प्रणव सूरमा- गोल्ड
  114. धर्मबीर नैन- ब्रॉन्ज

यह भी पढ़ें- मोना अग्रवाल का धमाल! देश के लिए एशियन पैरा गेम्स में जीता दूसरा गोल्ड मेडल, 103 के पार पहुंची पदकों की संख्या

पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 मेडल जीतकर रचा इतिहास; इन खिलाड़ियों ने जीता पदक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button