Sport : इंतजार खत्म! वैभव सूर्यवंशी की हुई प्लेइंग-11 में वापसी, ओपनिंग नहीं इस नंबर पर करने आएंगे बल्लेबाजी #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं, तमाम क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और आखिरकार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में वापसी हो गई है. जी हां, न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. लेकिन, वह ओपनिंग करने नहीं आएंगे. तो आइए जानते हैं कि उन्हें किस नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा.
प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया रिप्लेस?
Two changes . the Men in Blue lineup! 📋
Vaibhav Sooryavanshi comes in for the injured Ishan Kishan, while Prince Yadav replaces Mayank Yadav.🔄
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.… pic.twitter.com/IzoRQ7Vrpm
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया. दरअसल, ईशान किशन को ग्रोइन इंजरी के चलते अंतिम ग्यारह से बाहर होना पड़ा, तो उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने बेंच पर बैठे 15 साल के वैभव को अंतिम ग्यारह में शामिल कर लिया.
इतना ही नहीं दूसरे टी-20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 में एक और बदलाव देखने को मिला है. मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव एक्शन में नजर आएंगे. बता दें, वैभव लंबे वक्त से स्क्वाड में शामिल थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा था. अब इस खिलाड़ी को खेलने का मौका मिल रहा है.
कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या-क्या कहा?
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर कहा, हम पहले गेंदबाजी करेंगे. जी हां, बिल्कुल. ओस का होना भी एक कारण है. हमें थोड़ा समय मिल गया है, जिससे हम रिकवर कर पाए हैं और थोड़ी नींद भी पूरी कर ली है. मेरे हिसाब से सभी खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं. कुछ खिलाड़ी, जिनमें मैं भी शामिल हूं, मैच के दिन ही अपनी ट्रेनिंग करते हैं. तो, हम अच्छी स्थिति में हैं. आक्रामकता बनाए रखना और पहले मैच में जो चीजें हमने अच्छे से की थीं, उन्हें दोहराना जरूरी है.
#TeamIndia opt . bowl first in the 2️⃣nd T20I
Vaibhav Sooryavanshi & Prince Yadav back in the XI 📝
Updates ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2#NZvIND pic.twitter.com/VCof26ERFg
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे वैभव सूर्यवंशी?
श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के खेलने की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव किए गए हैं. कप्तान अय्यर ने आगे कहा, “इसके अलावा, हमें फील्ड पर एक्टिव रहना होगा और यह ध्यान रखना होगा कि सर्कल के अंदर कोई एक्स्ट्रा फील्डर न हो, खासकर आखिरी ओवर में. ईशान चोटिल हैं, इसलिए उनकी जगह वैभव खेलेंगे. मयंक की जगह प्रिंस आए हैं, जो कि बस एक टैक्टिकल बदलाव है. वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.”
Time for Round 2️⃣ at the Hagley Oval ⏳
📍 Christchurch
⏰ 12:30 PM IST
💻 https://t.co/DTi7UzPc4R
📱 Official BCCI .#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/C1X3dVWZab— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
ऐसी हैं दोनों टीमों की आज के मैच में प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन
भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच
इंतजार खत्म! वैभव सूर्यवंशी की हुई प्लेइंग-11 में वापसी, ओपनिंग नहीं इस नंबर पर करने आएंगे बल्लेबाजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,