फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान दो विमान हवा में टकराए:4 पायलटोें की मौत; इस साल हवा में विमान टकराने का यह पांचवा बड़ा हादसा- INA NEWS

फिलीपींस में शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई। दोनों विमान दोपहर 3:51 बजे फर्नांडो एयर बेस के अंदर गिरे। इस साल हवा में विमान टकराने का यह पांचवा बड़ा हादसा है। हादसे के बाद फिलीपीन वायुसेना ने SF-260 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। यह रोक जांच पूरी होने तक जारी रहेगी। वायुसेना ने हादसे की वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। एक विमान सैन्यकर्मियों के बैरक के पास गिरा एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, दोनों SF-260 विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे। इसी दौरान वे आपस में टकरा गए। एक विमान सैन्यकर्मियों के बैरक के पास गिरा। ये विमान इटली से खरीदे गए थे। फिलीपींस की सेना लंबे समय से पैसों की कमी के कारण अपने लड़ाकू विमानों, नौसेना और थलसेना को आधुनिक बनाने में मुश्किलों का सामना कर रही है। ————————— यह खबर भी पढ़ें… दुबई में डीजल दिल्ली से 28 रुपए महंगा हुआ: UAE सरकार ने इस महीने 12% कीमत बढ़ाई; जंग के बाद दोगुने हुए तेल के दाम तेल के बड़े उत्पादक देशों में शामिल UAE में तेल की कीमतें भारत से भी ज्यादा हो गई हैं। 22 अक्टूबर के भाव के मुताबिक, दुबई में एक लीटर डीजल ₹123 का है, जबकि दिल्ली में यही डीजल ₹95 में मिल रहा है। यानी दिल्ली के मुकाबले वहां ₹28 ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |