अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के पास फायरिंग, 12 लोग घायल:इनमें 6 बच्चे शामिल, 3 की हालत गंभीर; अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं- INA NEWS

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के तलहासी में फ्लोरिडा एग्रीकल्चरल एंड मैकेनिकल यूनिवर्सिटी पास शनिवार रात फायरिंग में 12 लोग घायल हो गए। इनमें 6 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 11 लोगों को गोली लगी, जबकि एक महिला भागने के दौरान घायल हुई। कम से कम 3 घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, रात 11:30 बजे तक 9 घायलों की हालत स्थिर थी। मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। फुटबॉल मैच के बाद हुई फायरिंग पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 8 बजे पेरी और मनाटी स्ट्रीट के चौराहे के पास हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि गोलीबारी से पहले लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय यूनिवर्सिटी में होमकमिंग वीकेंड चल रहा था और फुटबॉल मैच के बाद इलाके में भीड़ थी। इस दौरान पूर्व छात्र और दूसरे लोग यूनिवर्सिटी के कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस ने बच्चों के घायल होने पर दुख जताया तलहासी पुलिस प्रमुख लॉरेंस रेवेल ने बताया कि घटनास्थल पूरी तरह सुरक्षित होने से पहले ही पुलिस अधिकारियों ने घायलों को सुरक्षित जगह पहुंचाया और अस्पताल ले जाने में मदद की। उन्होंने बच्चों के घायल होने पर दुख जताया। यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर बताया कि फायरिंग कैंपस के पास हुई और परिसर सुरक्षित है। पुलिस की वायलेंट क्राइम्स यूनिट मामले की जांच कर रही है। अधिकारी झगड़े की वजह और गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटे हैं। पुलिस ने लोगों से घटना से जुड़ी जानकारी शेयर करने की अपील की है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |