Sport : न्यूजीलैंड की टूटी कमर! तीसरे टी20 से पहले लगा बड़ा झटका, एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन स्टार पेसर हुए बाहर #INA

IND vs NZ : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपने ही घर में इंडियन क्रिकेट टीम के साथ भिड़ रही है, जहां वो इन दिनों पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी अनुभवी मिचेल सेंटनर के हाथों में है. अब तक भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 मुकाबलों में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराया है. लेकिन अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे मुकाबले में मेजबान टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, नहीं तो उसके हाथों से सीरीज निकल जाएगी. भारत अब तक दो मैचों में जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 से आगे हैं. ऐसे में एक और मैच में अगर उसे जीत मिली तो टीम इंडिया सीरीज जीत जाएगी.
न्यूजीलैंड की टीम पर अब तीसरे टी20 मुकाबले में ही पांच मैचों की सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है. इसके बीच ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कमर टूट गई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही इस सीरीज से एक नहीं, दो नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की तीन गेंदबाज बाहर हो गए हैं. इसमें बड़े-बड़े गेंदबाजों के नाम शामिल हैं, जो टीम को भारत के खिलाफ जीत दिलाने में अपने अनुभव के साथ अहम भूमिका निभा सकते थे. लेकिन अब टीम तीसरे टी20 से पहले ही कमोजर हो चुकी है.
🏏 भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20I मुकाबले में होगी रोमांचक भिड़ंत। 🔥
LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺#TeamIndia #NZvIND @BCCI @ShreyasIyer15 @ICC pic.twitter.com/5FI4L9J8ES
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 25, 2026
कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर यानी मगंलवार को दोपहर 12:30 बजे से हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले से पहले ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्क्वाड से जुड़ी हुई कुछ जरूरी अपडेट सामने आई हैं. इसके अनुसार उनके तीन खिलाड़ी सिर्फ तीसरे टी20 मैच से नहीं बल्कि चौथे और पांचवें टी20 मैच से भी बाहर हो गए हैं.
न्यूजीलैंड के तीन तेज गेंदबाजी हुए बाहर
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तीन तेज गेंदबाज टी20 सीरीज के अलग-अलग मैचों से बाहर हो चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी तीसरे, चौथे और पांचवें टी20 मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. वहीं टीम के दूसरे तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे टी20 मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. इसके अलावा काइल जैमीसन भी चौथे और पांचवें टी20 मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.
🚨 UPDATE ON NEW ZEALAND FAST BOWLERS:
Matt Henry – Not available for 3rd, 4th & 5th T20I.
Lockie Ferguson – Not available for 3rd T20I.
Kyle Jamieson – Not available for 4th & 5th T20I. pic.twitter.com/UfUELXVbiS
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 25, 2026
किस वजह से शुरू हुए ये तीन खिलाड़ी
मैट हेनरी भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए. उन्हें पिंडली (Calf) में खिंचाव और जकड़न महसूस हुई थी. उन्होंने इस मैच में सिर्फ 2 ओवर ही गेंदबाजी की थी. उन्हें चोट के चलते मैदान से जाना पड़ा था. अब वो सीधे 2 नवंबर को ऑकलैंड में वनडे स्क्वॉड से जुड़ेंगे, क्योंकि वो बाकी बचे हुए तीन टी20 मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं.
लॉकी फर्ग्यूसन दूसरे टी20 में चोटिल हुए थे. उन्हें मैदान छोड़ने जाना पड़ा था. अब उन्हें तीसरे टी20 मैच से आराम दिया गया है. वो टीम में चौथे और पांचवें टी20 के लिए वापसी करेंगे. वहीं काइल जैमीसन शुरुआती 2 टी20 मैचों का हिस्सा नहीं थे. उन्हें वर्क लोड मैनेजमेंट के लिए बाहर रखा गया था. अब वो आखिरी दो टी20 मैचों से भी बाहर हो गए हैं. वो भी सीधे वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ : कल कितने बजे खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच, जानिए टॉस का समय
न्यूजीलैंड की टूटी कमर! तीसरे टी20 से पहले लगा बड़ा झटका, एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन स्टार पेसर हुए बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,