Sport : IND VS NZ: तीसरे टी-20 में बल्ले और गेंद के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानिए हेनरी स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद? #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला हेनरी स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी हर हाल में जीत दर्ज करके सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. तो वहीं, कीवी टीम अपने घरेलू कंडीशंस का फायदा उठाकर सीरीज में जीत का खाता खोलना चाहेगी. अब देखने वाली बात होगी कि मैच के दौरान बल्लेबाज छक्के-चौकों की बारिश करते दिखेंगे, या फिर गेंदबाज अपना जलवा दिखाएंगे. तो आइए इस सीरीज के शुरू होने से पहले आपको बताते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे मैच के दौरान पिच का बर्ताव कैसा रहेगा.
IND VS NZ: कैसा रहेगा हेनरी स्टेडियम की पिच का हाल?
No room for error. No margin for slip-ups.
It’s a do-or-die for the Kiwis! 🥶
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I TOMORROW , 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/pJOzDP6KxJ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 26, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है. यहां गेंद में अच्छा उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो सकता है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हवा और गेंद की स्विंग से फायदा मिल सकता है. मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे, जबकि स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाने की भूमिका निभा सकते हैं.
Getting into the groove in Wellington 💙#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/pBJHVSyvR5
— BCCI (@BCCI) October 26, 2026
IND VS NZ: हेड टू हेड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 33 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 21 मैच जीते हैं, तो न्यूजीलैंड की टीम ने 11 मैचों में बाजी मारी है और एक मैच टाई रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले 4 मैचों में भारतीय टीम ने ही जीत दर्ज की है. इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच 14 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 और मेजबान कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई हुआ है.
टीम इंडिया भुनाना चाहेगी मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी अहम होगा. एक ओर टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम हर हाल में भारत के विजयरथ को रोककर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने नहीं देना चाहेंगे. बताते चलें, सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया है. पहला मैच भारत ने 4 विकेट से जीता और दूसरे मैच में भी भारत ने 4 विकेट से जीत अपने नाम की.
𝐇𝐈𝐒𝐓𝐎𝐑𝐘 MAKERS 💙
The first team in men’s T20I cricket . notch up 2️⃣0️⃣0️⃣ wins.
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T201 on 27th Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha… pic.twitter.com/Q6L0UcxYQz
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 25, 2026
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, जैकब डफी
ये भी पढ़ें: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी या प्लेइंग-11 से हो जाएंगे बाहर? अपडेट आया सामने
IND VS NZ: तीसरे टी-20 में बल्ले और गेंद के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानिए हेनरी स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,