UP News: मथुरा में ऑनर किलिंग! लव मैरिज से खफा परिजनों ने दुल्हन की हत्या की, कब्रिस्तान में दफनाया शव – INA

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की थी. इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे घर बुलाया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया. मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामला गोविंदनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती का है.

जानकारी के मुताबिक नई बस्ती में रहने वाली नाजिया करीब डेढ़ महीने पहले अपनी मर्जी से अपने प्रेमी रविंद्र के साथ घर से चली गई थी. बाद में दोनों ने शादी कर ली थी और दिल्ली में रहने लगे थे. आरोप है कि परिजनों को पता चला तो करीब 15 दिन बाद उसके परिजनों भरोसे में लेकर लड़क को घर बुलाया. झांसा दिया कि दोनों की धूमधाम से शादी करा देंगे. इसी भरोसे पर लड़की अपने घर मथुरा आ गई.

गला घोंटकर ले ली जान

आरोप है कि घर लौटने के बाद परिजनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव को नई बस्ती स्थित एक कब्रिस्तान में ले जाकर दफना दिया. इधर, नाजिया के पति रविंद्र ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हुआ तो उसे अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद उसने राजस्थान में अपनी पत्नी के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया.

ऐसे हुआ खुलासा

मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इसी क्रम में नाजिया के भाई अकरम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल करते हुए पूरी कहानी बयां कर दी. एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्रिस्तान से शव को बाहर निकलवाया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मथुरा में ऑनर किलिंग! लव मैरिज से खफा परिजनों ने दुल्हन की हत्या की, कब्रिस्तान में दफनाया शव


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button