Sport : IND W vs ZIM W : आज जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच #INA

IND W vs ZIM W : भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. इस मुकाबले में इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना के पास मौका होगा कि, वो बतौर कप्तान अपनी पहली वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर पाएं. इससे पहले उन्होंने बतौर कप्तान अपनी पहली टी20 सीरीज को जिम्बाब्वे से 3-0 से जीतकर क्लीन स्वीप किया है. इस समय वो वनडे सीरीज में 2-0 से आगे हैं. अब आज यानी 28 अक्टूबर (बुधवार) को इस सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. 

आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में तीसरा वनडे मैच खेला जाने वाला है. तीन मैचों इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 9 विकेटों से विशाल जीत हासिल की थी. वहीं दूसरे मुकाबले में भी इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम को 121 रनों से जीत मिली. अब तीसरे वनडे से पहले आज हम आपको बताएंगे कि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस मुकाबले में प्लेइंग-11 कैसी रहने वाली है और ये मुकाबला कितने बजे शुरू होगा.

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीम ये सीरीज पहले ही जीत चुकी है. ऐसे में कप्तान स्मृति मंधाना और हेड कोच अमोल मजूमदार के पास मौका होगा कि, वो इस तीसरे मुकाबले में बदलाव कर सकें और उन खिलाड़ियों को मौका दे सकें, जिनको अब तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में टीम इंडिया का प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं. 

अब तक इस वनडे सीरीज में हरलीन देओल को खेलने का मौका नहीं मिला है. वो टीम की प्रमुख बल्लेबाजी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उन्होंने भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेला था. अब वो टीम से पूरी तरह बाहर हैं. ऐसे में आज के मैच में उनको मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा टीम में अब तक मौका नहीं मिल पाने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को भी खिलाया जा सकता है. वहीं नंदनी शर्मा भी हो सकता है प्लेइंग-11 का हिस्सा बन पाएं.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की संभावित प्लेइंग-11

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर), वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी, जिंतीमानी कलिता, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा. 

कितने बजे शुरू होगा मैच

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस 1:30 बजे होगा. वहीं इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी.

भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड

भारत – प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे, श्री चरणी, जिंतीमानी कलिता, हरलीन देओल, यस्तिका भाटिया, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा. 

जिम्बाब्वे – मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिज़ा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, चिएड्ज़ा धुरुरू, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंदई मकुशा, ओलिंडर चारे, शार्ने मेयर्स, केलिस नधलोवु, फ्रांसिस्का चिपारे, कुदजई चिगोरा.

 ये भी पढ़ें : कल कितने बजे खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच, जानिए टॉस की टाइमिंग के साथ मुकाबले की पूरी डिटेल्स

IND W vs ZIM W : आज जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button