Tach – WhatsApp का Settings मेन्यू बदलने वाला है पूरा लुक, Account और Privacy समेत इन ऑप्शंस में दिखेंगे नए बदलाव

Last Updated:
WhatsApp अपने Android ऐप के Settings मेन्यू को नए डिजाइन में पेश करने की तैयारी कर रहा है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, Android बीटा वर्जन 2.26.43.3 में इस नए इंटरफेस को देखा गया है, जिसमें Account, Privacy और Notifications जैसे ऑप्शंस गोल किनारों वाले बॉक्स में नजर आ सकते हैं. जानें WhatsApp के इस संभावित बदलाव में क्या-क्या नया मिल सकता है.
वॉट्सऐप अपने Android ऐप के डिजाइन में एक और बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी सेटिंग्स मेन्यू को नए लुक में पेश कर सकती है, जिसमें अलग-अलग ऑप्शंस को गोल किनारों वाले बॉक्स में रखा जाएगा. इससे यूजर्स के लिए अकाउंट, प्राइवेसी और नोटिफिकेशंस जैसी सेटिंग्स को ढूंढना आसान हो सकता है.
नया डिजाइन गूगल के Material Design 3 Expressive गाइडलाइंस पर बेस्ड बताया जा रहा है. हालांकि, फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है.
वॉट्सऐप Settings में क्या बदलेगा? WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के नए डिजाइन को Android बीटा वर्जन 2.26.43.3 में देखा गया है. यह वर्जन Google Play Store पर उपलब्ध है, लेकिन नया सेटिंग्स इंटरफेस अभी टेस्टर्स के लिए जारी नहीं किया गया है.. Photo: WABetaInfo
Add News18 as
Preferred Source on Google
मौजूदा डिजाइन में सेटिंग्स के अलग-अलग ऑप्शंस एक लंबी लिस्ट में दिखाई देते हैं. नए डिजाइन में इनसे जुड़े विकल्पों को अलग-अलग राउंडेड बॉक्स में रखा जाएगा. हर ग्रुप के पहले और आखिरी ऑप्शन के कोने ज्यादा गोल होंगे, जबकि बीच के विकल्प एक-दूसरे से जुड़े हुए दिखाई देंगे.
इस बदलाव से यूजर्स को यह समझने में आसानी हो सकती है कि कौन-सी सेटिंग्स एक-दूसरे से संबंधित हैं और एक सेक्शन कहां खत्म होता है. यह डिजाइन सिर्फ मुख्य Settings मेन्यू तक सीमित रहने के बजाय अलग-अलग सेटिंग्स पेज पर भी दिखाई दे सकता है.
Account, Privacy और Notifications में भी दिखेगा नया लुक- रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप इस डिजाइन को Account, Privacy और Notifications जैसे सेक्शन में भी लागू कर सकता है. यानी इन पेजों पर मौजूद ऑप्शन को भी नए तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है.
यह बदलाव Google के Material Design 3 Expressive डिजाइन सिस्टम पर आधारित बताया जा रहा है. यह Android ऐप्स में लिस्ट, बटन और नेविगेशन बार जैसे एलिमेंट्स के लुक और इस्तेमाल के तरीके को बेहतर बनाने पर फोकस करता है.
वॉट्सऐप में और भी इंटरफेस बदलावों पर काम जारी- Settings मेन्यू के अलावा वॉट्सऐप Android ऐप में दूसरे डिजाइन बदलावों की भी टेस्टिंग कर रहा है. इनमें एक नया बॉटम नेविगेशन बार शामिल है, जो स्क्रॉल करते समय छोटा होकर पिल जैसी शेप में दिखाई दे सकता है. वहीं, ऊपर की ओर स्क्रॉल करने पर यह फिर से बड़ा हो जाएगा. इसके अलावा, कंपनी एक नए चैट बार पर भी काम कर रही है. हालांकि, इन बदलावों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है.
वॉट्सऐप अपने Android ऐप के डिजाइन में एक और बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी सेटिंग्स मेन्यू को नए लुक में पेश कर सकती है, जिसमें अलग-अलग ऑप्शंस को गोल किनारों वाले बॉक्स में रखा जाएगा. इससे यूजर्स के लिए अकाउंट, प्राइवेसी और नोटिफिकेशंस जैसी सेटिंग्स को ढूंढना आसान हो सकता है.
कब मिलेगा नया वॉट्सऐप Settings मेन्यू? फिलहाल नया Settings मेन्यू डेवलपमेंट स्टेज में है और बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है. वॉट्सऐप ने यह जानकारी नहीं दी है कि इसे आम Android यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा. ऐसे में इसके रोलआउट में अभी समय लग सकता है.
Source link