UP News: संभल में भीषण हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस… सवार थे 150 लोग, 20 घायल; पटियाला से जा रही थी बिहार – INA

Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. बुधवार सुबह यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलट गई. बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. बस में करीब 150 लोग सवार थे, जो दिवाली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर बिहार जा रहे थे. हादसा पवांसा इलाके के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.

बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद कई यात्री एक्सप्रेसवे किनारे बैठे नजर आए. उनका सामान सड़क पर बिखरा पड़ा था और बस के टूटे शीशे भी एक्सप्रेसवे पर फैल गए थे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. स्लीपर बस पंजाब के पटियाला से बिहार के दरभंगा जा रही थी. रास्ते में संभल के पवांसा इलाके के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया. मौके पर क्रेन भी मंगाई गई.

‘ड्राइवर को झपकी आ गई थी’

हादसे में घायल बिहार के अररिया निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि बस चलाते समय ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी. इसी वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई. अखिलेश ने कहा, ‘हमें बिहार जाना है. मेरे पैर में भी चोट लगी है.’ अखिलेश के मुताबिक, हादसा अचानक हुआ. हालांकि, ड्राइवर को नींद की झपकी आने के दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी.

Road Accident (1)

‘बस में क्षमता से ज्यादा यात्री थे’

बस में सवार नीरज कुमार ने बताया कि बस पंजाब के पटियाला से आ रही थी. बस में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाया गया था. बताया जा रहा है कि बस में करीब 150 लोग सवार थे. हालांकि, यात्रियों की वास्तविक संख्या और बस की निर्धारित क्षमता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दिवाली के मौके पर घर लौट रहे यात्रियों को हादसे के कारण बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा. कई यात्री अपने सामान के साथ एक्सप्रेसवे किनारे बैठे दिखाई दिए.

Road Accident (2)

एक्सप्रेसवे पर बिखरे सामान और टूटे शीशे

हादसे के बाद घटनास्थल पर बस के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए थे. यात्रियों के बैग और अन्य सामान भी इधर-उधर पड़े मिले. कई यात्री घबराए हुए थे, जबकि घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. हादसे में 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल उनकी चोटों की गंभीरता को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है.

संभल में भीषण हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस… सवार थे 150 लोग, 20 घायल; पटियाला से जा रही थी बिहार


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button