Tach – MacBook Pro में पहली बार मिला OLED डिस्प्ले, ऐपल ने लॉन्च किया नया लैपटॉप; 6 नवंबर से बिक्री

ऐपल ने भारत में अपना नया MacBook Pro (2026) लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह फ्लैगशिप लैपटॉप नए M6 चिपसेट के साथ आया है, जो 2nm प्रोसेस पर बना ऐपल का पहला SoC है. इसमें 12-कोर CPU दिया गया है. इसके अलावा, नए MacBook Pro में OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 12MP Center Stage कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. फिलहाल M6 चिपसेट वाला कॉन्फिगरेशन 14-इंच मॉडल में ही उपलब्ध है.

भारत में नए MacBook Pro (2026) की शुरुआती कीमत ₹2,39,900 रखी गई है. इस कीमत पर 14-इंच डिस्प्ले, M6 चिपसेट, 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 1TB स्टोरेज वाला बेस मॉडल मिलता है.

मेमोरी और स्टोरेज बढ़ाने के लिए भी विकल्प दिए गए हैं. 24GB यूनिफाइड मेमोरी के लिए ₹24,000 अतिरिक्त खर्च करने होंगे, जबकि 32GB मेमोरी वाले वेरिएंट के लिए ₹48,000 ज्यादा देने होंगे. वहीं, 2TB स्टोरेज के लिए ₹60,000 और 4TB स्टोरेज के लिए ₹1,80,000 अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी.

लैपटॉप के साथ नैनो-टेक्सचर डिस्प्ले का विकल्प भी मिलता है, जिसके लिए ₹18,000 अतिरिक्त देने होंगे. यह मॉडल Space Black और Silver कलर में उपलब्ध है.

नया MacBook Pro फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. इसकी बिक्री भारत में 6 नवंबर से ऐपल India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी.

MacBook Pro (2026) के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

नए MacBook Pro में 14.2-इंच का Liquid Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसकी रेजोल्यूशन 3,024 x 1,964 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 254 PPI है. डिस्प्ले 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, P3 वाइड कलर गैमट, True Tone और एक अरब कलर्स को सपोर्ट करता है. इसमें ProMotion टेक्नोलॉजी भी है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देती है. लैपटॉप macOS 27 Golden Gate पर चलता है.

M6 चिपसेट में क्या है खास?

ऐपल M6 चिपसेट में 12-कोर CPU दिया गया है. इसमें दो Super Cores, चार परफॉर्मेंस कोर और छह एफिशिएंसी कोर शामिल हैं. इसके साथ Dual 16-core Neural Engine भी मिलता है. कंपनी का दावा है कि M5 के मुकाबले यह चिप पीक कंप्यूट परफॉर्मेंस में दो गुना तक बेहतर है.

ऐपल के मुताबिक, M6 चिपसेट LLM प्रॉम्प्ट प्रोसेसिंग में 13 गुना तक तेज फर्स्ट-टोकन परफॉर्मेंस, Blender में रे ट्रेसिंग रेंडरिंग के दौरान 11.7 गुना तक बेहतर परफॉर्मेंस और Affinity में 3.3 गुना तक तेज इमेज प्रोसेसिंग दे सकता है.

कंपनी ने Xcode में कोड कंपाइल करते समय प्रोजेक्ट बिल्ड परफॉर्मेंस 2.5 गुना तक बेहतर होने का भी दावा किया है. ये तुलना 13-इंच MacBook Pro के M1 मॉडल से की गई है.

कैमरा, कनेक्टिविटी और पोर्ट्स

वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप में 12MP का Center Stage कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और ऐपल का N1 नेटवर्किंग चिप मिलता है.

पोर्ट्स की बात करें तो इसमें तीन Thunderbolt 4 पोर्ट, MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, HDMI पोर्ट और SDXC कार्ड स्लॉट शामिल हैं. इसके अलावा, लैपटॉप में बैकलिट Magic Keyboard भी दिया गया है.


Source link

Back to top button