Sport : 'वो रॉकेट की तरह आगे बढ़ा…' अभिषेक शर्मा पर कार्तिक का बयान वायरल, बताया दुनिया से बिल्कुल अलग क्यों? #INA

Abhishek Sharma : टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बीते मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच में कमाल की पारी खेली. उन्होंने 113 रनों की शतकीय पारी खेलकर मैदान में तूफान ला दिया. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जिस कदर पिटाई की वो देखने लायक था. उन्होंने 6 ओवर के पावरप्ले में वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर 118 रनों की साझेदारी की थी. इस मैच में धमाल मचाने के बाद चारों ओर अभिषेक शर्मा की तारीफी हो रही है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 बॉल में शतक लगाया. उन्होंने इस मुकाबले में 38 बॉल के साथ 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 297.36 का रहा था. उनकी इस तूफानी पारी के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भी अभिषके शर्मा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

दिनेश कार्तिक ने अभिषक शर्मा को बताया रॉकेट

दिनेश कार्तिक ने कहा कि, ‘अब तक हमें आदत हो जानी चाहिए कि वह पावरप्ले में क्या कर सकता है. वह बिना किसी रोक-टोक के उन पर हमला करता है, चाहे वह बाइलेटरल हो, एशिया कप हो, वर्ल्ड कप हो, वर्ल्ड कप फाइनल हो और वह हमें शानदार शुरुआत दिलाने की आदत डाल रहा है, जहां बॉलिंग यूनिट को लगभग ऐसा लगता है कि खेल खत्म हो गया है.
जब पहला ओवर खत्म हुआ, तो आपको लगभग ऐसा लगा कि खेल वहीं खत्म हो गया क्योंकि इंडिया बिल्कुल रॉकेट की तरह आगे बढ़ रहा था और जब पांचवां ओवर आया तो न्यूजीलैंड की टीम पस्त हो चुकी थी’. 

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि, ‘ये लोग बिल्कुल अलग दुनिया के हैं. हमारे पास ऐसे सभी बॉलर हैं जिन्होंने घरेलू हालात में इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत अच्छा या ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. वो बिना किसी रोक-टोक के ऑफसाइड में हिट कर रहे थे. यह एक ऐसा शॉट है जिसमें आप खुद को जगह देते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां बॉल डालते हैं. मैं आपको वहां छक्का मार दूंगा और यह आपको सोचने पर मजबूर करता है कि क्या पावरप्ले का समय चला गया है’.

अभिषेक शर्मा का इस सीरीज में प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज में अब तक 3 मैचों की 3 पारियों में 1 शतक की बदौलत 169 रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीरीज में 14 चौके और 15 छक्के भी लगाए हैं. उनका औसत इस दौरान 56.33 और स्ट्राइक रेट 238.02 का रहा है. अब उनके पास इस आंकड़ों को चौथे और पांचवें टी20 मुकाबले में और बेहतर करने का मौका होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा.

अभिषके शर्मा का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर

फॉर्मेट

मैच

पारी

नाबाद

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

गेंदें खेलीं

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

T20I

70

69

2

2240

135

33.4

1138

196.8

4

14

213

158

ये भी पढ़ें : ‘चाबी आज भी गेंदबाज के पास है…’न्यूजीलैंड T20 सीरीज में जमकर बन रहे रन पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान

'वो रॉकेट की तरह आगे बढ़ा…' अभिषेक शर्मा पर कार्तिक का बयान वायरल, बताया दुनिया से बिल्कुल अलग क्यों?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button