Crime- फर्रुखाबाद सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, ननिहाल से लौट रहे युवक की मौत, पत्नी और सास चुटहिल -#INA

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी गांव के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गौरव सक्सेना (19) की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसकी पत्नी काजल और सास अर्चना देवी बाल-बाल बच गईं। गौरव को सीएचसी कायमगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



एटा जनपद के धुमरी थाना क्षेत्र के रूपधनी गांव निवासी गौरव अपनी पत्नी और सास के साथ गांव रमापुर जसु ननिहाल से लौट रहा था। गौरव अपने गांव के चौराहे पर चाट-पकौड़े का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी करीब पांच-छह महीने पहले ही हुई थी। सीएचसी में गौरव की मौत से पत्नी और सासु बुरी तरह बिलख रहीं थीं।

Credit By Amar Ujala

Back to top button