Crime- कन्नौज: शौच करने गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत, पैर फिसलने से हादसे की आशंका, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा -#INA

कन्नौज जिले के गुरसहायगज कोतवाली क्षेत्र में शौच के लिए गए एक वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सुबह करीब सात बजे तालाब में उनका शव मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन के ग्राम खाड़े देवर निवासी नरेश कुमार (60) बुधवार को देर-रात शौच के लिए जा रहे थे।



इसी दौरान आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद सुबह करीब सात बजे तालाब में नरेश कुमार का शव दिखाई दिया। गांव के ही सुरेश चंद्र कठेरिया ने तालाब से शव को बाहर निकाला।

Credit By Amar Ujala

Back to top button