UP News: अब नाइट शिफ्ट में भी निर्भय काम कर रही महिलाएं… योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर साधा निशाना – INA
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में रात के वक्त जगमगाते बाजारों की बदली व्यवस्था के बारे में सोशल मीडिया पर जिक्र किया है. उन्होंने इस संबंध में पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधा. सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकार की कार्यपद्धति पर सवालिया निशान खड़ा किया. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के साथ व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं.
मुख्यमंत्री ने आज एक्स पर लिखा कि अब नए उत्तर प्रदेश में रात्रि के समय जगमगाते बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की रोशनी केवल व्यापार की नहीं, बल्कि व्यापारी के विश्वास का प्रकाश भी है. नाइट शिफ्ट में अपने कार्यस्थल पर निर्भय होकर दायित्व निभाती हमारी मातृशक्ति का आत्मविश्वास केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रगति का प्रतीक है.
पहले महिलाओं की सुरक्षा चिंता का सवाल
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि सुरक्षा और विश्वास का यह वातावरण उत्तर प्रदेश में सदैव नहीं था. वर्ष 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के साथ व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं. देर रात तक कार्य करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता बनी रहती थी.
डबल इंजन सरकार ने बदली परिस्थिति
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला. अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी. आज बाजार रात में भी खुले रहते हैं. व्यापारियों को व्यवसाय के विस्तार के नए अवसर मिल रहे हैं और हमारी बेटियां सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम से आगे बढ़ रही हैं.
‘सुरक्षा से समृद्धि’ की ओर अग्रसर ‘नया उत्तर प्रदेश’
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश की महिला श्रम बल भागीदारी लगभग 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो चुकी है. यह मातृशक्ति के बढ़ते आत्मविश्वास, आर्थिक सामर्थ्य और स्वावलंबन की सशक्त अभिव्यक्ति है. यह ‘सुरक्षा से समृद्धि’ की ओर अग्रसर ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है.
अब नाइट शिफ्ट में भी निर्भय काम कर रही महिलाएं… योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर साधा निशाना
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,