UP News: नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अमन त्यागी ढेर… तीन पुलिसकर्मी घायल – INA

Noida Police Encounter: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी मारा गया. नोएडा पुलिस और जिले की क्राइम रिस्पॉन्स टीम (CRT) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में घेर लिया था. इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को अमन उर्फ माया त्यागी की गतिविधियों के संबंध में सूचना मिली थी. इसके बाद नोएडा पुलिस और सीआरटी की टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस टीम ने थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में बदमाश की घेराबंदी की. बताया जा रहा है कि खुद को पुलिस से घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई.
मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल
इस दौरान हुई मुठभेड़ में अमन उर्फ माया त्यागी को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस टीम उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगने की जानकारी सामने आई है. घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
रणदीप भाटी गैंग का शूटर था अमन
घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. पुलिस अब मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मौके से बरामद हथियारों और अन्य सबूतों की भी पड़ताल की जा रही है. फिलहाल इस कार्रवाई को नोएडा पुलिस और क्राइम रिस्पॉन्स टीम का संयुक्त ऑपरेशन बताया जा रहा है. मारे गए बदमाश के आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. आरोपी रणदीप भाटी गैंग का शूटर बताया जा रहा है.
नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अमन त्यागी ढेर… तीन पुलिसकर्मी घायल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,