Sport : 'हमें सुधार की जरूरत है…', हार के बाद वायरल हुआ श्रेयस अय्यर का बयान, बोले- 'हम फायदा उठाना चाहते थे…' #INA

Shreyas Iyer Statement: न्यूजीलैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां मुकाबला हैमिल्टन में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर एंड कंपनी द्वारा दिए 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने 12 गेंद शेष रहते हुए ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की. बैक टू बैक 2 मैचों में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश दिखे. उन्होंने उन वजहों के बारे में बताया, जिसके कारण पांचवें मैच में भारत को हार मिली. साथ ही सुधार की भी बात कही. तो आइए जानते हैं कि कैप्टन अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या-क्या कहा.

श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार?

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन का लक्ष्य खड़ा किया था. कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि 192 रनों का लक्ष्य ठीक था, लेकिन गेंदबाजी और फील्डिंग अच्छी नहीं हुई, जिसके चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “मुकाबला काफी करीबी था. मिडिल ओवरों में हमें जैसी शुरुआत मिली थी, उसे देखते हुए हम और बेहतर कर सकते थे. वहां से हमने लगातार विकेट गंवा दिए. बल्लेबाजी के लिए यह विकेट आसान नहीं था. ‘हार्ड लेंथ’ पर खेलना काफी चुनौतीपूर्ण था. मुझे लगता है कि 194 का स्कोर ठीक-ठाक था. हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग और बेहतर हो सकती थी, जो कि काफी खराब रही. यह सीखने का एक शानदार अनुभव रहा.”

“मुझे लगता है कि आज का दिन बिल्कुल वैसा ही मौका था जिसका हम फायदा उठाना चाहते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए. हालांकि, हम इस पर विचार कर सकते हैं और हमें कुछ चीजों पर काम करने की जरूरत है, खासकर फील्डिंग पर. खेल का यह एक ऐसा पहलू है जिसमें हमें सुधार करने की जरूरत है.”

आखिरी 2 मैचों में करना चाहते थे एक्सपैरिमेंट

श्रेयस अय्यर ने इस बात को स्वीकार किया कि आखिरी 2 मैचों में एक्सपैरिमेंट करना चाहते थे. साथ ही उनका कहना है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां काफी मुश्किल रहीं.

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, “शुरुआती तीन मैचों ने हमारी लय को स्थिर कर दिया था. मुझे लगता है कि आखिरी 2 मैचों में हम ऐसी स्थिति में थे जहां हम एक्सपैरिमेंट करना चाहते थे और खुद को चुनौती देना चाहते थे. सभी खिलाड़ी पूरे जोश में हैं. जाहिर है, जब आप विदेश में खेलते हैं, तो आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. हमें कुछ चीजों पर काम करने की जरूरत है, खासकर फील्डिंग पर. लेकिन सच कहूं तो, यहां की परिस्थितियों में खेलना आसान नहीं है. तेज रोशनी और साफ आसमान, ऐसी स्थितियां हमें भारत में देखने को नहीं मिलतीं.”

ऐसा रहा मैच का हाल

हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेला गया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर मिचेल सैंटनर ने गेंदबाजी का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम ने 192 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने 12 गेंद शेष रहते हुए 18 ओवर में ही इस टारगेट को हासिल कर लिया और भारत को 7 विकेट से धूल चटाई.

भले ही भारत को पिछले 2 मैचों में बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ा हो. लेकिन, 5 मैचों की टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने 3-2 से अपने नाम कर लिया है. बताते चलें, अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी.

ये भी पढ़ें: ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, बन गए भारत के लिए ये बड़ा कारनामा करने वाले नंबर-1 बल्लेबाज

'हमें सुधार की जरूरत है…', हार के बाद वायरल हुआ श्रेयस अय्यर का बयान, बोले- 'हम फायदा उठाना चाहते थे…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button