Sport : श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में बने सबसे खराब भारतीय कप्तान, धोनी-कोहली भी छूटे पीछे #INA

भारतीय टीम के टी20 कप्तान बनने के बाद से श्रेयस अय्यर का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया रन तो बना रही है, लेकिन उसे डिफेंड नहीं कर पा रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में 191 रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ श्रेयस अय्यर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल, अय्यर टी20 इंटरनेशनल में 190+ रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच गंवाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं.
बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की बढ़ती जा रही मुश्किलें
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट पिछले कुछ सालों में इतनी तेजी से बदला है कि अब टीमें 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने के बावजूद भी अपनी जीत पक्की नहीं मान सकती हैं. हालांकि, इसके बावजूद कुछ टीमें अपनी मजबूत गेंदबाजी के दम पर विरोधी टीम के बल्लेबाजों को आसानी से खुलकर खेलने का मौका नहीं देती हैं. लेकिन भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए आंकड़े इस मामले में थोड़े चिंताजनक हो गए हैं, जहां बड़े स्कोर बनाने के बाद भी भारतीय टीम मैच बचाने में नाकाम रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 190 या उससे अधिक का स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे अधिक मैच गंवाने वाले अकेले कप्तान बन गए हैं.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने तीसरी बार गंवाया बड़ा स्कोर
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेले गए 24वें मुकाबले में टीम इंडिया को यह करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. यह अय्यर के नेतृत्व में तीसरा ऐसा मौका था जब भारतीय टीम 190 या उससे अधिक का बड़ा स्कोर बोर्ड बनाने के बाद भी उसे डिफेंड नहीं सकी. इस हार के साथ ही अय्यर ने भारत के पूर्व दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ते हुए इस अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं.
एमएस धोनी और विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में 190 या उससे अधिक का स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच हारने का यह अनचाहा रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत के दो सबसे सफल कप्तानों, एमएस धोनी और विराट कोहली के नाम दर्ज था. इन दोनों ही कप्तानों के नेतृत्व में भारत ने ऐसे 2-2 मुकाबले गंवाए थे. लेकिन अब अय्यर ने इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.
T20I में 190 या उससे ज्यादा स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तान
• श्रेयस अय्यर: 3 मैच
• एमएस धोनी: 2 मैच
• विराट कोहली: 2 मैच
• ऋषभ पंत: 1 मैच
• रोहित शर्मा: 1 मैच
• सूर्यकुमार यादव: 1 मैच
इस आंकड़े से साफ है कि जहां रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे कप्तानों ने बड़े स्कोर्स को बहुत ही सूझबूझ से डिफेंड किया है, वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजी की रणनीति आखिरी ओवरों में लड़खड़ाती हुई नजर आई है. आधुनिक टी20 क्रिकेट के इस दौर में कप्तानों के लिए इतने बड़े टारगेट को बचा पाना वाकई एक अग्निपरीक्षा बनता जा रहा है.
That winning feeling 🏆#TeamIndia Captain Shreyas Iyer @ShreyasIyer15 receives the #NZvIND T20I Series winner’s trophy from the High Commissioner of India . New Zealand, Her Excellency Ms Maunpuii Saiawi @MuanpuiiSaiawi 🙌 @IndiainNZ pic.twitter.com/2mBXgXXnI9
— BCCI (@BCCI) November 1, 2026
अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने गंवाया 10वां मुकाबला
न्यूजीलैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर के नाम एक और ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिसे वह अपने करियर से मिटाना चाहेंगे. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मुकाबले गंवाने के मामले में श्रेयस अब पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा के बेहद नजदीक आ चुके हैं. सीरीज के चौथे मैच में हार के साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया था और अब पांचवें मैच की हार के बाद उनकी कप्तानी में टीम इंडिया की यह 10वीं हार है.
यह भी पढ़ें: 400 पार… टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी भारत
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में बने सबसे खराब भारतीय कप्तान, धोनी-कोहली भी छूटे पीछे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,