Sport : न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ाई टेंशन, तीसरे मैच से हुए बाहर #INA

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम और फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी का इंतजार और लंबा हो गया है. साइड स्ट्रेन की चोट से जूझ रहे पंत न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट पंत की चोट को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता, इसलिए उन्हें एहतियात के तौर पर इस मुकाबले में आराम देने का फैसला किया गया है. इस ताजा अपडेट के बाद, 19 नवंबर से शुरू होने वाली भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में उनके खेलने को लेकर गहरा सस्पेंस खड़ा हो गया है.
ऋषभ पंत को लग सकता है और समय
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर हो गए हैं. इससे पहले उन्हें न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ शुरुआती दोनों मुकाबलों से भी बाहर रहना पड़ा था. पंत को अक्टूबर महीने में खेले गए ईरानी कप मैच के दौरान बाईं ओर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी, जिसके बाद से वह मैदान से दूर हैं. पंत की फिटनेस ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है.
BCCI एक सूत्र के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट पंत की चोट को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता, इसलिए उन्हें एहतियात के तौर पर न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रखा गया है. हालांकि पंत ने बिना किसी दर्द के नेट प्रैक्टिस और स्किल ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन मैच खेलने की फिटनेस हासिल करने में उन्हें अभी थोड़ा और वक्त लगेगा. लंबे समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर होने के कारण ही उन्हें तीसरे अभ्यास मैच से बाहर रखा गया है.
Rishabh Pant has reportedly been ruled out of the third and final red-ball fixture between India A and New Zealand A, starting November 7, as a precautionary measure.
Pant was earlier ruled out of the first two India A matches in New Zealand after suffering a side strain during… pic.twitter.com/4YaTKJCb35
— Sportstar (@sportstarweb) November 1, 2026
हेड कोच गौतम गंभीर का आया बड़ा बयान
ऋषभ पंत को लेकर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का भी एक बड़ा बयान सामने आया है. टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गंभीर से पंत की फिटनेस पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “फिलहाल मेरे पास ऋषभ पंत की उपलब्धता को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. जैसे ही बीसीसीआई की मेडिकल टीम से कोई आधिकारिक अपडेट मिलेगा, हम टीम कॉम्बिनेशन को लेकर फैसला करेंगे. ” कोच गंभीर के इस बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट पंत को लेकर किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं उठाना चाहता है, भले ही इसके लिए उन्हें पहले टेस्ट से बाहर बैठना पड़े.
ऋषभ पंत होते हैं बाहर तो कौन लेगा उनकी जगह?
अगर ऋषभ पंत 19 नवंबर से वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट मैच तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो भारतीय टीम के पास बैकअप के तौर पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का एक बेहतरीन विकल्प मौजूद है. जुरेल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में ‘इंडिया ए’ के लिए खेलते हुए न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ एक शानदार शतक भी जड़ा है. ऐसे में अगर पंत समय पर रिकवर नहीं हो पाते हैं, तो पहले टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर की अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
यह भी पढ़ें: नंबर-3 के बेताज बादशाह! सिर्फ 2 रन बनाते ही ODI इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे विराट कोहली
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ाई टेंशन, तीसरे मैच से हुए बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,