Sport : IPL 2027: BCCI का बड़ा फैसला, रिटेंशन लिस्ट जमा करने की तारीख बढ़ी, जानिए क्या है वजह #INA

IPL 2027: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की तारीख पहले ही घोषित कर दी थी. इस बार मिनी ऑक्शन का आयोजन गोवा में 16 दिसंबर को किया जाएगा. इसे लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी बीच बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख में बड़ा बदलाव किया है. पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची सौंपनी थी. अब फ्रेंचाइजियों को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है. बीसीसीआई के नए फैसले के अनुसार, टीमें 17 नवंबर तक अपनी लिस्ट जमा कर सकती हैं.
IPL 2027 के लिए रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन बढ़ी
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का फैसला लेना है. पहले इसके लिए 15 नवंबर की तारीख तय की गई थी. लेकिन अब बीसीसीआई ने इसे बढ़ाकर 17 नवंबर कर दिया है. बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी है. हालांकि, मिनी ऑक्शन की तारीख और जगह में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में ही होगा. ऐसे में रिटेंशन लिस्ट जमा करने की तारीख बढ़ने से बीसीसीआई को ऑक्शन की तैयारियों के लिए पहले से कम समय मिलेगा.
🚨 IPL RETENTION DEADLINE EXTENDED BY 2 DAYS
The new deadline . finalize retentions is November 17
Auction date and venue remain unchanged pic.twitter.com/AdNHqXuInh
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 2, 2026
भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच की वजह से बदली तारीख
रिटेंशन लिस्ट जमा करने की तारीख बढ़ाने के पीछे भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज को मुख्य वजह बताया जा रहा है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले के प्रसारण को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया है. हालांकि, 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन के दिन भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में वनडे मुकाबला भी खेला जाना है. फिलहाल इस मैच के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
According . reports, BCCI has extended the IPL 2027 player retention deadline by two days, with franchises now required . submit their lists by November 17 instead of November 15.
The IPL 2027 mini-auction will take place in Goa on December 16, with the India-New Zealand fifth… pic.twitter.com/o9QAuyBc29
— CricTracker (@Cricketracker) November 2, 2026
कई बड़े खिलाड़ियों पर हो सकता है फैसला
आईपीएल 2027 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट तैयार करना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात टाइटंस शाहरुख खान को रिलीज करने पर विचार कर रही है. राहुल तेवतिया को लेकर भी चर्चा चल रही है. इसके अलावा आर साई किशोर को ट्रेड किए जाने की संभावना जताई जा रही है.
मुंबई इंडियंस की टीम ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को रिलीज कर सकती है. वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड किए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं. कई फ्रेंचाइजियां हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं. इनमें चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी शामिल है. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को रिलीज करने पर विचार कर सकती है. हालांकि, इन खिलाड़ियों को लेकर अभी तक फ्रेंचाइजियों की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. अब सभी की नजरें 17 नवंबर को आने वाली रिटेंशन लिस्ट पर टिकी हैं.
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया कब-कहां और किसके खिलाफ खेलेगी अपना नेक्स्ट टी20 मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
IPL 2027: BCCI का बड़ा फैसला, रिटेंशन लिस्ट जमा करने की तारीख बढ़ी, जानिए क्या है वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,