UP News: बांदा में आवारा कुत्तों का आतंक, मेडिकल कॉलेज में घुसकर खा गए नवजात का शव; मचा हड़कंप – INA

उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा. पहले सहारनपुर में कुत्तों ने एक मासूम को नोंच खाया, अब बांदा में भी इसी तरह की दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में घुसकर आवारा कुत्ते एक नवजात बच्चे का शव खा गए. मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में तीन गार्डों को बर्खास्त कर दिया है. वहीं मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक जिले के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में रहने वाले गणेश प्रसाद कुशवाहा शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अपनी पत्नी गुड़िया को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज ले आए थे. उन्होंने बताया कि 102 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाते समय रास्ते में ही प्रसव हो गया. शिशु मृत पैदा हुआ था. इसके बाद वह रात में करीब 11 बजे पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां डॉक्टरों ने उनकी पत्नी की हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया. वहीं थोड़ी देर बाद मृत शिशु का शव उन्हें सौंप दिया गया.
ओटी ब्लॉक की है घटना
गणेश प्रसाद के मुताबिक आधी रात होने की वजह से वह अपने बच्चे का शव ओटी ब्लॉक में ही रखकर पास में बैठ गए. इसी दौरान उनकी आंख लग गई. इतने में कुछ कुत्ते वहां घुस आए और उनके पास से शिशु का शव घसीट कर ले गए. कुछ देर बाद उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि नवजात का शव गायब है. काफी खोजबीन करने पर करीब 50 मीटर दूर नवजात के अंग मिले. कुत्तों ने शव को बुरी तरह से नोंच खाया था.
सूचना मिलते ही मचा हड़कंप
गणेश ने बताया कि शव का सिर और धड़ गायब था. वहीं दोनों हाथ एक जगह और पैर करीब 20 मीटर दूर पड़े मिले. इस घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है. मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एसके कौशल के मुताबिक पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. इसमें कुत्ते शव को घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में विभागाध्यक्ष डॉक्टर मीनाक्षी से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
बांदा में आवारा कुत्तों का आतंक, मेडिकल कॉलेज में घुसकर खा गए नवजात का शव; मचा हड़कंप
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,