Tach – गूगल मैप्स भूल जाएंगे! भारत के दो बड़े देसी ऐप्स आए साथ, अब चैट से सीधे मिलेगी सटीक लोकेशन

Powered by :

Last Updated:

Arattai Mappls Partnership : अरट्टई और मैपल्‍स ने हाथ मिला लिया है. भारत की दो शीर्ष टेक कंपनियों का साथ आना गूगल मैप्‍स और वॉट्सऐप के लिए खतरे की घंटी है. अरट्टई अपने सिक्‍योरिटी फीचर्स के लिए जाना जाता है तो मैपल्‍स डोरस्‍टेप नेविगेशन के लिए मशहूर है.

भारत के दो बड़े देसी ऐप्स आए साथ, अब चैट से सीधे मिलेगी सटीक लोकेशन Zoom

दोनों कंपनियों के बीच पार्टनर्शिप के लिए बातचीत पिछले साल शुरू हुई थी.

नई दिल्‍ली. जोहो कॉर्पोरेशन के मैसेजिंग ऐप Arattai और भारत के अपने स्वदेशी नेविगेशन प्लेटफॉर्म Mappls ने हाथ मिला लिया है. अब अरट्टई ऐप पर दोस्त से गपशप करते ही उसकी सटीक लोकेशन सीधे मैपल्स पर एक क्लिक में खुल जाएगी, जो आपको उसके घर का सटीक रास्‍ता दिखाएगी. जानकारों का मानना है कि यह गठबंधन गूगल मैप्स (Google Maps) और वॉट्सऐप जैसे वैश्विक दिग्गजों को टेंशन में डालेगा. मैपल्‍स भारत की तंग गलियों का रास्‍ता भी पूरी सटीकता से दिखाने के लिए जाना जाता है. जोहो कॉर्पोरेशन का अरट्टई यूजर्स को प्राइवेसी-फोकस्ड और डेटा सुरक्षा से लैस मैसेजिंग अनुभव प्रदान करता है.

इस साझेदारी का ऐलान करते हुए अरट्टई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “बेहतरीन कनेक्शन जिंदगी को आसान बनाने चाहिए. बातचीत से मंजिल तक के सफर को और आसान बनाने के लिए हम Arattai और @mappls को थोड़ा और करीब ला रहे हैं. अब रास्ते में कम भटकना पड़ेगा और सफर ज्यादा आसान होगा.”

क्‍या बदलेगा अब

इस नए अपडेट से पहले तक जब भी कोई यूजर अरट्टई चैट में लोकेशन शेयर करता था, तो वह लिंक डिफॉल्ट रूप से गूगल मैप्स या ऐपल मैप्स जैसे विदेशी टूल्स में खुलती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. जैसे ही आपका कोई मित्र या रिश्तेदार चैट में लोकेशन पिन भेजेगा, आपको स्क्रीन पर सीधे Mappls (MapmyIndia Maps) में उसे खोलने का विकल्प मिलेगा. यानी न कोई लिंक कॉपी करने का झंझट, न अलग से एड्रेस टाइप करने की माथापच्ची. बस एक टैप और आपका नेविगेशन ऑन.

मिलेगा डोरस्टेप नेविगेशन

भारतीय सड़कों और कॉलोनियों की बनावट ऐसी है जहां मकान नंबर खोजना या संकरी गलियों में सही कट पकड़ना गूगल मैप्स जैसे विदेशी ऐप के लिए किसी भूलभुलैया से कम नहीं होता. अक्सर गूगल या ऐपल मैप्स मेन रोड पर ले जाकर यात्रा खत्म घोषित कर देते हैं, जिससे लोगों को फोन करके रास्ता पूछना पड़ता है. यहीं पर मैपमायइंडिया का Mappls बाजी मारता है.

मैपल्स को खासतौर पर भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसका खास डोरस्टेप नेविगेशन सिस्टम यूजर को सीधे सही घर या गेट तक पहुंचाता है. इसके अलावा 3D जंक्शन व्यू, रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट और भारतीय सड़कों के अनुरूप स्पीड ब्रेकर व तीखे मोड़ों के सुरक्षा अलर्ट इसे एक बेहतरीन विकल्‍प बनाते हैं.

2025 का विजन अब बना हकीकत

इस गठजोड़ के प्रयास पिछले साल ही शुरू हो गए थे. उस वक्त मैपमायइंडिया के डायरेक्टर रोहन वर्मा ने यह सुझाव दिया था कि यदि अरट्टई के साथ मैपल्स की एपीआई (API) को जोड़ा जाए, तो यह भारतीय यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगा. अब 2026 में यह विजन पूरी तरह हकीकत बन चुका है.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें


Source link

Back to top button