Sport : ये हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 भारतीय, लिस्ट में शामिल 3 खिलाड़ी अभी भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा #INA

IND VS NZ: वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा हमेशा से देखने को मिला है. खासकर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से जमकर रन बनाए हैं. इस दौरान कुछ बल्लेबाजों ने चौकों के साथ-साथ छक्कों की भी खूब बरसात की. रोहित शर्मा, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज इस सूची में शामिल हैं. वहीं, शुभमन गिल और वीरेंद्र सहवाग ने भी कीवी टीम के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई. तो आइए इस आर्टिकल में आपको न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं…

5- वीरेंद्र सहवाग

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है. सहवाग ने 2001 से 2010 के बीच 23 मैचों की 23 पारियों में 22 छक्के और 152 चौके लगाए. उनके बल्ले से 103.95 की स्ट्राइक रेट और 52.59 के औसत से 1157 रन बनाए. उनके बल्ले से 6 शतक और 3 अर्धशतक निकले. उनका हाईएस्ट स्कोर 130 रनों का रहा.

4- शुभमन गिल

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं. गिल ने 2019 से अब तक कीवी टीम के खिलाफ 15 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में 25 छक्के और 76 चौके लगाए हैं. उन्होंने 102.84 की स्ट्राइक रेट और 63.16 के औसत से 758 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए.

3- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं. सचिन ने 1990 से 2009 के बीच कीवी टीम के खिलाफ 42 मैच खेले, जिसकी 41 पारियों में उन्होंने 26 छक्के और 206 चौके लगाए. वहीं, 46.05 के औसत और 95.36 की स्ट्राइक रेट से 1750 रन बनाए. उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक भी निकले. 

2- विराट कोहली

विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आता है. विराट ने 2010 से अब तक कीवी टीम के खिलाफ 36 मैचों की 26 पारियों में 28 छक्के और 168 चौके लगाए हैं. कोहली ने इस दौरान 57.48 के औसत और 96.63 की स्ट्राइक रेट से 1897 रन भी बनाए हैं. उनके बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं.

1- रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ 2009 से अब तक 34 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 32 पारियों में 49 छक्के लगाए हैं और 102 चौके लगाए हैं. उन्होंने 85.26 की स्ट्राइक रेट और 36.58 के औसत से 1134 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 147 रनों का रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

रैंक

बल्लेबाज

मैच

पारियां

छक्के

चौके

रन

औसत

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

1

रोहित शर्मा

34

32

49

102

1134

36.58

85.26

2

6

2

विराट कोहली

36

26

28

168

1897

57.48

96.63

7

10

3

सचिन तेंदुलकर

42

41

26

206

1750

46.05

95.36

5

8

4

शुभमन गिल

15

15

25

76

758

63.16

102.84

2

4

5

वीरेंद्र सहवाग

23

23

22

152

1157

52.59

103.95

6

3

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में मचाने वाले हैं धमाल, प्लेइंग-11 में जगह है कंफर्म, अभिषेक के साथ करेंगे ओपनिंग, नोट कर लें शेड्यूल

ये हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 भारतीय, लिस्ट में शामिल 3 खिलाड़ी अभी भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button