यूपी – यूपी में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला: संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर, संतोष मिश्रा को कानपुर की जिम्मेदारी – INA

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 2012 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में संकल्प शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा के नाम शामिल हैं।

संकल्प शर्मा को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, संतोष कुमार मिश्रा को पीटीएस जालौन में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद से हटाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत दोनों अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। संकल्प शर्मा अब गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि संतोष कुमार मिश्रा कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में नई भूमिका निभाएंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button