Sport : 'वो बहुत ज्यादा बदकिस्मत हैं…' शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या को क्यों किया याद #INA

Shubman Gill on Hardik Pandya : टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले प्रेस को संबोधित किया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 4 नवंबर यानी बुधवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सुबह 7:30 बजे से कल एक दूसरे से दो-दो हाथ करेंगी. इस मैच से पहले शुभमन गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या को याद किया है. गिल ने उनके बारे में बड़ा बयान दिया है, उन्होंने क्या कहा है. आइए जानते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 5 वनडे मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के तीन बड़े खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. इनमें रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन और डेवोन कॉनवे का नाम शामिल हैं. इससे शुभमन गिल की टीम को मदद मिल सकती है क्योंकि ये सभी खिलाड़ी अपने दम पर मैच का पासा पलटने का काम करते हैं. 

शुभमन गिल को हार्दिक की वापसी का इंतजार

शुभमन गिल ने कहा कि, ‘हार्दिक पंड्या एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हैं. दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास उनका स्किल सेट है. एक गेंदबाज के तौर पर आप उन्हें गेम के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं. वह नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं. हमारी कई बार बात हुई है. वह अपनी चोटों को लेकर बदकिस्मत हैं. आईपीएल के बाद से नहीं खेले हैं. उम्मीद है, वह जल्द ही वापस आएंगे. वह कुछ डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे. हम उन्हें जल्द ही इंडियन टीम में वापस लाएंगे’.

वर्ल्ड कप के बैटिंग ऑर्डर में भी लिया हार्दिक का नाम

गिल ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बैटिंग ऑर्डर के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘ नंबर 5 और नंबर 6 के लिए हमारा फ्लोटिंग अप्रोच होगा. हमारे टॉप चार खिलाड़ी सेट हैं, सभी राइट-हैंडर हैं. इसलिए अगर लेफ्टी की जरूरत होती है, तो अक्षर भाई जाते हैं और मैच की सिचुएशन के हिसाब से केएल भाई भी जा सकते हैं. इसलिए थोड़ा फ्लेक्सिबल है. जब भी हार्दिक भाई वापस आएंगे, तो नंबर 7/8 का भी ध्यान रखा जाएगा. वर्ल्ड कप से पहले बैटिंग ग्रुप से खुश हूं’.

हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2026 के दौरान चोट लगी थी. तब से अब तक हार्दिक पांड्या मैच फिन नहीं हो पाए हैं. वो लगातार बेंगलुरु स्थिति सीईओ में अपनी फिटनेस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन अभी तक चोट से उभर नहीं पाए हैं. अब हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी कब होगी. ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा. 

हार्दिक पांड्या का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 

फॉर्मेट

मैच

पारियां

रन

सर्वोच्च स्कोर

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

विकेट

टेस्ट

11

18

532

108

1

4

68

12

17

वनडे

94

68

1904

92*

0

11

141

76

91

टी20 इंटरनेशनल

138

109

2288

71*

0

9

168

126

114

ये भी पढ़ें : ये हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 भारतीय, लिस्ट में शामिल 3 खिलाड़ी अभी भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा

'वो बहुत ज्यादा बदकिस्मत हैं…' शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या को क्यों किया याद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button