दिवाली से पहले मिलावट पर रेखा सरकार की सख्ती:7 हजार किलो संदिग्ध पनीर-खोया जब्त; मिठाई, घी और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष नजर- INA NEWS

दिवाली से पहले दिल्ली में मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत करीब 7 हजार किलो संदिग्ध मिलावटी पनीर और खोया जब्त किया गया है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी बढ़ाई जा रही है। सरकार का फोकस मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर है। मुख्यमंत्री का फोकस, मिलावट पर सख्ती और जवाबदेही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दे रही है। त्योहारों के दौरान पनीर, खोया, दूध, घी और मिठाइयों की खपत बढ़ने से मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच और संदिग्ध उत्पादों की बिक्री रोकना अभियान की प्राथमिकता है। मिलावट साबित हुई तो लाइसेंस भी हो सकता है रद्द खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत असुरक्षित या मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। प्रयोगशाला जांच में नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरने पर संबंधित कारोबारियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। गंभीर मामलों में लाइसेंस निलंबन, रद्द करने और आपराधिक कार्रवाई का भी प्रावधान है। हालांकि जब्त किए गए पनीर और खोया में मिलावट की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी। खरीदारी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, त्योहारों पर मिठाई और डेयरी उत्पाद खरीदते समय उनकी ताजगी, गंध, रंग और भंडारण की स्थिति जरूर देखें। पैक्ड उत्पादों पर एक्सपायरी डेट और FSSAI लाइसेंस नंबर की जांच करें। संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत की जा सकती है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |