Sport : ODI क्रिकेट में राज कर रहे हैं शुभमन गिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रन बनाते ही बन जाएंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज #INA

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. हाल ही में टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम करने के बाद, भारतीय टीम नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में इस फॉर्मेट में भी अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, इस वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में ही शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि बाकी 2 मैचों में उपकप्तान श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की अगुवाई करते नजर आएंगे. वहीं इस वनडे सीरीज में शुभमन गिल के पास एक ऐसा बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा, जहां इस साल दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है. गिल इस साल वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं.
साल 2026 में 1000 वनडे रन पूरा करने के बेहद करीब हैं शुभमन गिल
शुभमन गिल इस साल वनडे क्रिकेट में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं. गिल साल 2026 में अपने 1000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 105 रन दूर हैं. अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी मैचों में यह कारनामा कर लेते हैं, तो गिल इस साल दुनिया में सबसे पहले 1000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस पूरे साल गिल का बल्ला आग उगल रहा है. उन्होंने सिर्फ 11 पारियों में लगभग 112 के जादुई औसत और 119 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 895 रन कूट दिए हैं. रन बनाने के मामले में इस साल दुनिया का कोई भी बल्लेबाज गिल के आस-पास भी नहीं फटक पाया है.
Made debut in New Zealand in 2019.
7 years, he is coming back 👑
As Indian Captain, Shubman Gill speaks, A legend in making.pic.twitter.com/uKvTIxr7nq
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 3, 2026
वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक कप्तानी दोहरा शतक
कीवी गेंदबाजों के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले शुभमन गिल के हौसले बुलंद होंगे, क्योंकि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज के दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर नाबाद 223 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें 26 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. यह न सिर्फ वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है, बल्कि एक सफल रन-चेज में खेली गई सबसे बड़ी वनडे पारी भी है.
Shubman Gill on India’s long tour of New Zealand 👇 pic.twitter.com/ADqJ8xcrfh
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 3, 2026
वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम सीरीज
साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अब करीब 11 महीने का समय बचा है. ऐसे में न्यूजीलैंड की उछाल भरी पिचों पर भारतीय टीम की कप्तानी करना गिल के लिए अपनी रणनीतियों और बल्लेबाजी दोनों को परखने का एक बेहतरीन मौका है. क्रिकेट फैंस को पूरी उम्मीद है कि गिल सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में ही अपने 105 रन पूरे कर एक नया इतिहास रच देंगे.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा के निशाने पर होंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय
ODI क्रिकेट में राज कर रहे हैं शुभमन गिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रन बनाते ही बन जाएंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,