खबर शहर , यूपी: आगरा कॉलेज के शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी, पुरानी पेंशन समेत 30 मांगों पर सरकार को घेरा – INA

 फुपुक्टा के आह्वान पर सोमवार को आगरा कॉलेज के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक दो से पांच नवंबर तक प्रदेश के सभी अनुदानित महाविद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। इसके माध्यम से सरकार का ध्यान शिक्षकों की 30 लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया जा रहा है।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने और नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ देने आदि शामिल हैं। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से इनका समाधान नहीं हुआ है। इसके विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है।

इस दौरान फुपुक्टा अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र चौहान, औटा के पूर्व महामंत्री डॉ. भूपेंद्र कुमार चिकारा, स्टाफ क्लब सचिव डॉ. आनंद प्रताप सिंह, पूर्व सचिव डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. एके सिंह और डॉ. शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button