UP News: नायब तहसीलदार का तोड़ा पैर, लेखपालों को बनाया बंधक; सुल्तानपुर में खनन माफिया की दबंगई – INA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में खनन माफिया ने जिला प्रशासन की टीम पर जमकर कहर बरपाया. माफिया के लोगों ने अवैध खनन रोकने पहुंचे सदर तहसील के नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया. इस हमले में उनके पैर टूट गए हैं. वहीं साथ में आए दो लेखपालों को माफिया के गुर्गों ने बंधक बना लिया. वारदात सोमवार की देर रात का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस मामले में नायब तहसीलदार की ओर से शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है. जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा था. इसे रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी. सोमवार की रात इस टीम ने खनन वाले स्थान रामनगर इमिलिया गांव में दबिश दी. इस दौरान मौके पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का काम चल रहा था.
अचानक हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक इस टीम ने नायब तहसीलदार के अलावा लेखपाल कुंवर बृजेश सिंह और सुमित कुमार भी थे. आरोप है कि जैसे ही टीम मौके पर पहंची, माफिया और उसके गुर्गों ने प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया. बदमाश पहले से लाठी और डंडों से लैस थे. ऐसे में प्रशासनिक टीम को संभलने का भी मौका नहीं मिला. इस हमले में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव जमीन पर गिर गए तो बदमाशों ने उनके ऊपर जमकर लाठियां बरसाईं. इससे उनका पैर टूट गया.
दो लेखपालों को बनाया बंधक
इस दौरान बदमाशों ने दो लेखपालों कुंवर बृजेश सिंह और सुमित कुमार को बंधक बना लिया और इनके साथ भी जमकर मारपीट की. काफी देर तक मौके पर तांडव करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए. इसके बाद प्रशासनिक टीम ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान नायब तहसीलदार के साथ दोनों लेखपालों को सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से नायब तहसीलदार की हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है. उनके पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर पाया गया है. वहीं दोनों लेखपालों को जिला अस्पताल में ही भर्ती किया गया है.
नायब तहसीलदार का तोड़ा पैर, लेखपालों को बनाया बंधक; सुल्तानपुर में खनन माफिया की दबंगई
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,