UP News: नोएडा में दिवाली की शॉपिंग करने जा रहे? घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, एडवाइजरी जारी – INA

त्योहारी सीजन खासतौर पर धनतेरस और दीपावली के मौके पर नोएडा में जाम लगने की संभावना है. संभावित स्थिति को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस अभी से अलर्ट है. त्योहार में खरीदारी के दौरान बाजारों और शॉपिंग मॉल्स में उमड़ने वाली भीड़ के कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी और डायवर्जन प्लान जारी किया है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के दिन घर से निकलने से पहले ये ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें. पुलिस ने लोगों को जाम से बचने के लिए सार्वजनिक वाहनों और मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की भी अपील की है. वहीं अपनी गाड़ी से निकलने वालों को तय पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ी पार्क करने की सलाह दी है.

यह रहेगा रूट डायवर्जन

खरीदारी के सबसे बड़े केंद्र सेक्टर-18, अट्टा मार्केट में भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा. इसके लिए अट्टापीर से अट्टा चौक जाने वाले वाहनों को अट्टापीर से बाएं मुड़कर रायरेजीडेंसी चौक, फिर दाएं मुड़कर कैम्ब्रिज स्कूल के सामने एलिवेटेड रोड के नीचे से यू-टर्न लेकर सेक्टर-28 कार मार्केट होते हुए निकाला जाएगा. इसी प्रकार अट्टा चौक से अट्टापीर जाने वाले वाहनों को अट्टा चौक से बाएं टर्न लेकर जीआईपी (GIP) मॉल के सामने से फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर डीएलएफ/सेंटर स्टेज मॉल के रास्ते जाने दिया जाएगा.

फिल्मसिटी से सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन की ओर

इस रूट पर जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर-18 अंडरपास से होकर गुजरेगा. गुरुद्वारा से सेक्टर 18 की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए भी यही रूट होगा. इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की ‘नो-एंट्री’ रहेगी. वहीं दादरी कस्बा क्षेत्र में लुहारली टोल से एनटीपीसी तिराहा दादरी तक मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा.

अवैध पार्किंग पर कड़ा एक्शन

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाजारों या मॉल के आसपास सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने पर सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस ने वाहन चालकों को गाड़ी निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी करने की सलाह दी है. चेतावनी दी है कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों को उठाने के लिए लगातार क्रेन भ्रमणशील रहेगी. पुलिस ने किसी भी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति में हेल्प लाइन नंबर 9971009001, व्हाट्सएप नंबर 7065100100 या आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @noidatraffic भी जारी किया है.

नोएडा में दिवाली की शॉपिंग करने जा रहे? घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, एडवाइजरी जारी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button