Technology, चैटजीपीटी में आए नए अपडेट्स: अब टेक्स्ट और फोटो से मिनटों में बनाएं एनिमेटेड Gif, आखिर कैसे काम करेगा यह फीचर? – Chatgpt Images 2.6 Launches, Create Gifs From Photos 50% Faster Image Generation — INA

सार
ओपनएआई ने चैटजीपीटी यूजर्स के लिए नया चैटजीपीटी 2.6 मॉडल लॉन्च किया है। इस अपडेट के साथ अब यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के अलावा अपनी फोटो को भी एनिमेटेड GIF में बदल सकेंगे। खास बात यह है कि तैयार GIF के अलग-अलग फ्रेम एडिट करने के साथ उसकी स्पीड भी अपने हिसाब से घटा-बढ़ा सकेंगे। इसके अलावा पसंदीदा कैरेक्टर, लोगों और पालतू जानवरों की रेफरेंस इमेज सेव करने की सुविधा भी मिलेगी। आखिर इमेज 2.6 में और क्या खास है और कैसे काम करेंगे इसके नए फीचर्स? आइए जानते हैं।
ओपनएआई ने अपने यूजर्स के अनुभव को और अधिक शानदार बनाते हुए चैटजीपीटी इमेज 2.6 लॉन्च कर दिया है। इसे चैटजीपीटी, कोडक्स और एपीआई में शामिल किया गया है। नए मॉडल का सबसे बड़ा बदलाव फोटो और टेक्स्ट से एनिमेटेड जिफ बनाने की सुविधा है। यानी अब किसी सामान्य फोटो, कैरेक्टर या प्रोडक्ट की तस्वीर को भी कुछ ही निर्देश देकर लूपिंग जिफ में बदला जा सकता है।
इससे यूजर्स सोशल मीडिया के लिए एनिमेटेड रिएक्शन, मीम्स और स्टोरीबोर्ड तैयार कर सकेंगे। इतना ही नहीं, तैयार किए गए GIF को अपनी जरूरत के हिसाब से एडिट भी कर सकेंगे।
फोटो से बना सकेंगे एनिमेटेड जिफ
जिफ के फ्रेम एडिट करने और स्पीड बदलने का विकल्प
- साथ ही नए अपडेट में आप सिर्फ जिफ बनवा ही नहीं सकेंगे, बल्कि उसे अपने हिसाब से बदल भी सकेंगे। यूजर्स एनिमेशन के अलग-अलग फ्रेम को एडिट कर सकेंगे। इसके अलावा जिफ की स्पीड को भी कम या ज्यादा किया जा सकेगा।
- इससे एनिमेशन पर पहले के मुकाबले ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से जिफ को तैयार करके उसका पूरा एनिमेटेड वर्जन शेयर कर सकेंगे।
चैटजीपीटी के इस अपडेट के अन्य बदलाव क्या हैं?
- ओपनएआई ने इमेज 2.6 में रेफरेंस इमेज को सेव और टैग करने की सुविधा भी जोड़ी है। इसकी मदद से यूजर्स लोगों, पालतू जानवरों और कैरेक्टर्स की तस्वीरें बाद में कभी भी इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित रख सकेंगे।
- इसका फायदा होगा कि हर बार नई इमेज बनाते समय एक ही फोटो को दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेव की गई रेफरेंस इमेज का इस्तेमाल . भी किया जा सकेगा।