Sport : विराट कोहली हैं वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं काबिज #INA

Most ODI Runs While Chasing: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 74 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्हें वैसे तो कई रिकॉर्ड बनाए, मगर वनडे क्रिकेट में चेजिंग के मामले में वह नंबर-1 बन गए. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा. लेकिन, क्या आपको मालूम है कि ODI क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं? लिस्ट में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं… तो आइए इस आर्टिकल में आपको सभी बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं…

1- विराट कोहली

वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली अपने नाम कर चुके हैं. विराट ने 176 वनडे मैचों की 169 पारियों में 66.21 के औसत और 95.03 की स्ट्राइक रेट से 8741 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 46 अर्धशतक लगाए हैं. चेज करते हुए वह 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

2- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आता है. मास्टर-ब्लास्टर सचिन वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 236 मैचों की 232 पारियों में 88.44 की स्ट्राइक रेट और 42.33 के औसत से 8720 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 52 अर्धशतक लगाए. वह वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए 15 बार शून्य पर आउट हुए.

3- रोहित शर्मा

वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम तीसरे स्थान पर आता है. हिटमैन रोहित ने 167 मैचों की 163 पारियों में 92.88 की स्ट्राइक रेट और 50.75 के औसत से 6801 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं. वह चेज करते हुए वनडे क्रिकेट में 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

4- सनथ जयसूर्या

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सनथ जयसूर्या का नाम लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है., जयसूर्या ने वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए 214 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 210 पारियों में 29.44 के औसत और 93.35 की स्ट्राइक रेट से 5742 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं. वह वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए 20 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

5- जैक कैलिस

वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर जैक कैलिस का नाम आता है. कैलिस ने 169 मैचों की 158 पारियों में 44.95 के औसत और 71.91 की स्ट्राइक रेट से 5575 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 45 अर्धशतक लगाए हैं. वह 7 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं.

ये हैं ODI में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

नंबरबल्लेबाजमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकडक (शून्य पर आउट)
1विराट कोहली (भारत)176169874166.2195.0330464
2सचिन तेंदुलकर (भारत)236232872042.3388.44175215
3रोहित शर्मा (भारत)167163680150.7592.88194010
4सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)214210574229.4493.35103020
5जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका)169158557544.9571.915457

ये भी पढ़ें: दीवाली का मजा होगा दोगुना! विराट कोहली और रोहित शर्मा मचाएंगे धमाल, नोट कर लें दूसरे वनडे की डेट और सही टाइम

विराट कोहली हैं वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं काबिज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button