Sport : IND VS NZ: बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाज करेंगे परेशान, वेलिंगटन की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाने वाला है दूसरा वनडे #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वैलिंगटन में खेला जाएगा. बारिश से प्रभावित हुए पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज कर ली थी. इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल की. अब दूसरा मैच वेलिंगटन के हेनरी ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे स्काई स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है. इस स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच काफी संतुलित मुकाबला देखने को मिलता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि वेलिंगटन की पिच का मिजाज मैच के दौरान कैसा रहने वाला है?

वेलिंगटन की पिच पर किसे मिलेगी मदद?

वेलिंगटन के हेनरी ओवल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. शुरुआत में टिककर खेलने के बाद बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना काफी आसान हो जाता है. यहां का औसत स्कोर लगभग 160 से 174 रन के आसपास रहता है. गेंदबाजों की मदद नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में अच्छा बाउंस और सीम मूवमेंट (स्विंग) मिलता है. बीच के ओवरों में स्पिनर्स भी अपनी भूमिका निभाते हैं.

वेलिंगटन में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड

वेलिंगटन में टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 वनडे मैच खेले हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर वेलिंगटन के स्काई स्टेडिय में चार बार हुई है. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को 2 मुकाबले में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सिर्फ 1 मैच जीत पाई है. इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा है. ऐसे में टीम इंडिाय का वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम पर रिकॉर्ड 4 मैचों में 2 जीत 1 हार और 1 बेनतीजा मैच रहा है.

वेलिंगटन के हेनरी ओवल स्टेडियम पर टीम इंडिया ने पहला मैच 8 जनवरी 2003 में खेला था, जिसमें न्यूजीलैंड को भारत ने 2 विकेट से हरा दिया था. इसके बाद दूसरा 6 मार्च 2009 में हुआ. जहां भारत और न्यूजीलंड का मुकाबला बेनतीजा रहा था. इसके बाद तीसरा मुकाबला 31 जनवरी 2014 को खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 87 रनों से हरा दिया था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में चौथा मैच 3 फरवरी 2019 को खेला गया. इस मुकाबले में इंडिया को 35 रनों से जीत मिली.

पहले मैच को जीतकर भारत ने बनाई 1-0 की बढ़त

न्यूजीलैंड के साथ पहला वनडे मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया था, जिसे भारत ने 5 विकेट से जीत लिया. इसी के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. मुकाबले की बात करें, तो पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम 40.2 ओवर में 185 रन बोर्ड पर ही ऑलआउट हो गई थी. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तभी बार-बार बारिश आने की वजह से DLS मैथड का इस्तेमाल किया गया और भारत को 32 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य दिया गया.

टीम इंडिया ने इस टारगेट को 22.4 ओवर में ही हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. भारत की ओर से इस मैच में विराट कोहली ने सबसे बड़ी पारी खेली, जहां वह 51 गेंद पर 74 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.

ये भी पढ़ें: दीवाली का मजा होगा दोगुना! विराट कोहली और रोहित शर्मा मचाएंगे धमाल, नोट कर लें दूसरे वनडे की डेट और सही टाइम

IND VS NZ: बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाज करेंगे परेशान, वेलिंगटन की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाने वाला है दूसरा वनडे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button