UP News: कन्नौज में खौफनाक वारदात… पत्नी को कुर्सी से बांधकर छिड़का पेट्रोल, फिर जिंदा जलाकर मार डाला – INA

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और भयावह वारदात सामने आई है. चरित्र और अवैध संबंधों के शक में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. यह खौफनाक घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम जगतपुर की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू ने अपनी पत्नी को घर के अंदर पहले कुर्सी से कसकर बांधा, फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. महिला के शरीर से उठती आग की ऊंची लपटें और चीखें सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर दौड़े. आग का रूप इतना विकराल था और घर में गैस सिलेंडर रखा होने के कारण सिलेंडर फटने का डर था, जिससे लोग असहाय नजर आए और महिला को बचाया नहीं जा सका.
सूचना मिलते ही सिकंदरपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह, छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
2 दिन से चल रहा था विवाद, आरोपी के चाचा और भतीजे ने किया खुलासा
आरोपी के चाचा और भतीजे राहुल सिंह के मुताबिक, पति को शक था कि पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है. परिजनों और सूत्रों का कहना है कि आरोपी के समझाने के बावजूद पत्नी प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी थी. पिछले दो दिनों से घर में लगातार झगड़ा चल रहा था, जिसके बाद पति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने बच्चों के साथ मौके से फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.
ये भी पढ़ें: नौकरी चली गई, अब मैं साइको बन चुका हूं, पत्नी की हत्या कर मंदिर में कटा सिर रखने वाले पति का खौफनाक कबूलनामा
कन्नौज SP विनोद कुमार का बयान, आरोपी पति सुखबीर गिरफ्तार
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स घटनास्थल पर पहुंचे थे. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतका की मां व परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
कन्नौज में खौफनाक वारदात… पत्नी को कुर्सी से बांधकर छिड़का पेट्रोल, फिर जिंदा जलाकर मार डाला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,