UP News: त्योहारों पर यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 45 जिलों और कमिश्नरेट में 34 कंपनी- PAC तैनात, लखनऊ-अयोध्या पर नजर – INA

उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए योगी सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की है. धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य के 45 कमिश्नरेट, जिलों और जीआरपी थानों में 34 कंपनी और एक प्लाटून पीएसी बल को तैनात किया गया है.

पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आवंटित पीएसी बल का इस्तेमाल संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, घाटों और सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा.

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को नियमित फुट पेट्रोलिंग, स्थानीय अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों को जरूरत के मुताबिक पुलिस बल तैनात कर लगातार भ्रमणशील रहने को कहा गया है.

लखनऊ, अयोध्या और अलीगढ़ में अतिरिक्त PAC

त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए राजधानी लखनऊ और अयोध्या कमिश्नरेट को दो-दो कंपनी पीएसी आवंटित की गई हैं. अलीगढ़ को भी दो कंपनी पीएसी दी गई हैं. कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर और आजमगढ़ सहित कई जिलों में एक-एक कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी.

वाराणसी को दो कंपनी पीएसी के साथ एक प्लाटून फ्लड रेस्क्यू बल दिया गया है. साथ ही मऊ में एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात किए जाएंगे जबकि मीरजापुर के लिए दो प्लाटून पीएसी आवंटित की गई हैं.

अयोध्या दीपोत्सव के लिए भारी-भरकम इंतजाम

दिवाली के अवसर पर अयोध्या में हर साल आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है. इसके तहत सात अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 27 निरीक्षक, 70 उपनिरीक्षक और 14 महिला उपनिरीक्षक तैनात किए जाएंगे.

इसके अलावा 300 मुख्य आरक्षी और आरक्षी के अलावा 25 महिला आरक्षी भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे. पीएसी के साथ आरएएफ, एटीएस, एनएसजी और एसडीआरएफ की टीमों समेत अन्य पुलिस शाखाओं का बल भी उपलब्ध कराया गया है.

चित्रकूट दीपावाली अमावस्या पर तीन कंपनी पीएसी

चित्रकूट में दीपावली अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. यहां तीन कंपनी और दो प्लाटून पीएसी आवंटित की गई हैं. इसके अलावा दो पुलिस उपाधीक्षक, चार यातायात उपनिरीक्षक और 40 यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे.

सुरक्षा व्यवस्था के लिए बीडीएस की एक टीम, दो एएस चेक टीम और एसडीआरएफ की एक टीम भी उपलब्ध कराई गई है. प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखना है.

त्योहारों पर यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 45 जिलों और कमिश्नरेट में 34 कंपनी- PAC तैनात, लखनऊ-अयोध्या पर नजर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button