सबसे ऊंचे एयरबेस पर वायुसेना के गजराज की लैंडिंग:लद्दाख के न्योमा में पहली बार 13629 फीट की ऊंचाई पर उतरा; यह चीन बॉर्डर से 23km दूर- INA NEWS

भारतीय वायुसेना ने शनिवार को अपने भारी मालवाहक विमान IL-76MD की लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर लैंडिंग करवाई। यह लैंडिंग 13,629 फीट की ऊंचाई पर हुई, जो दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस है। IAF के मुताबिक, दुनिया में कहीं भी इस विमान की ये सबसे ऊंची लैंडिंग है। न्योमा, जिसे मुध-न्योमा भी कहते हैं, पूर्वी लद्दाख में है, चीन बॉर्डर से सिर्फ 23 KM दूर है। नवंबर 2025 में ही इसे अपग्रेड करके नया एयरबेस बनाया गया था, तब तत्कालीन एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने C-130J से उतरकर इसका उद्घाटन किया था। IAF के मुताबिक यह दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर-कैपेबल एयरफील्ड है। मतलब साफ है – अब भारत, चीन बॉर्डर के बिल्कुल पास भारी हथियार, गाड़ियां और बड़ी संख्या में सैनिक बहुत तेजी से पहुंचा सकता है। हालांकि, न्योमा पर पहले भी लैंडिंग हुई है। 20 अगस्त 2013 को C-130J ने वहां 16,614 फीट पर लैंड किया था, वो उस विमान का रिकॉर्ड था। लेकिन IL-76MD का ये रिकॉर्ड पहली बार बना है। दोनों अलग-अलग विमान हैं। लैंडिंग की 2 तस्वीरें…
खबर अपडेट हो रही है…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |