ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भारतीयों के साथ दिवाली मनाई:ओवल ऑफिस में दीया जलाया, हनुमान चालीसा भेंट की गई; 'जुग-जुग जिओ' का आशीर्वाद मिला- INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के अधिकारियों और कारोबारियों के साथ ओवल ऑफिस में दीया जलाया। उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भी भेंट की गई। इस मौके पर उनके प्रशासन में शामिल भारतीय मूल के अधिकारी, कारोबारी और बड़ी कंपनियों के CEO मौजूद रहे। समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, मशहूर शेफ विकास खन्ना भी शामिल हुए। भारतीय कारोबारियों ने ट्रम्प को ‘जुग-जुग जिओ’ का आशीर्वाद दिया और भारत-अमेरिका की दोस्ती मजबूत होने की कामना की। विदेश मंत्री रुबियो भी समारोह में पहुंचे ओवल ऑफिस में हुए इस कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिप्टी कमिश्नर अर्जुन मोदी भी मौजूद थे। विशाल गोंडल ने एक्स पर लिखा, ओवल ऑफिस में रोशनी और आपसी जुड़ाव का एक खास पल है। ट्रम्प के साथ दिवाली मनाना सम्मान की बात है। गोंडल के मुताबिक, ट्रम्प को दी गई हनुमान चालीसा की यह प्रति भगवान हनुमान को समर्पित तुलसीदास का भजन है, जिसे लाखों लोग साहस, भक्ति और शक्ति के लिए पढ़ते हैं। बुश ने शुरू की थी व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने शुरू की थी। शुरुआत में ये कार्यक्रम व्हाइट हाउस के पास स्थित आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में होते थे। इनमें भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और भारतीय राजनयिक शामिल होते थे। 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में दीया जलाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने ईस्ट रूम में आयोजित समारोह में दीपक जलाया था। इसके बाद से व्हाइट हाउस के अलग-अलग हिस्सों में दिवाली समारोह आयोजित होने लगे। इनमें ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम भी शामिल हैं। व्हाइट हाउस में दिवाली सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें… साल- 2016 साल- 2019 साल- 2021 साल- 2025 ————————– यह खबर भी पढ़ें… हार के बाद ट्रम्प ने करीबी सलाहकार सूसी को निकाला: स्टीफन मिलर को जिम्मेदारी; भारत विरोधी बयानों से चर्चा में आए थे अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद व्हाइट हाउस में बड़ा बदलाव हुआ है। सूसी वाइल्स ने चीफ ऑफ स्टाफ पद से इस्तीफा दे दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button