Crime- विवाहिता की मौत: पति सहित पांच लोगों पर आरोप लगाया, हिसार के गांव गंगवा की नेहा की फतेहाबाद में हुई थी शादी -#INA

फतेहाबाद के बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की जहरीले पदार्थ के प्रभाव से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को भी शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भेजा गया है।
गांव गंगवा निवासी ने बताया कि उनकी बहन नेहा की शादी फतेहाबाद निवासी वरूण के साथ की थी। उनकी अढाई साल की बेटी है। ससुरालजन नेहा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उनके पास तीन दिन पहले फोन आया कि नेहा ने जहर खा लिया है। इसके बाद वह लोग नेहा को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करा कर चले गए। जहां उपचार के दौरान नेहा की मौत हो गई। नेहा के परिजनों ने पति वरुण,सास, ससुर , जेठानी,जेठ पर हत्या का आरोप लगाया है।